दिग्विजय सिंह चौहान ने 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

New Delhi, 25 नवंबर . उत्तराखंड के दिग्विजय सिंह चौहान ने Wednesday को डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में ‘नेशनल सीनियर मास्टर मेंस व्यक्तिगत ट्रैप’ का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने Gujarat के रोहित पंचाल को एक अंक से पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.
दिग्विजय ने फाइनल में 24 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पंचाल ने 23 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया. उत्तर प्रदेश के इकबाल नबी 19 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता. इससे पहले, दिग्विजय 90 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई हुए थे. पंजाब के मनशेर सिंह 109 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहे थे, लेकिन वह फाइनल में अपना फॉर्म बरकरार नहीं रख सके और छठे स्थान पर रहे.
‘नेशनल मास्टर विमेंस व्यक्तिगत ट्रैप’ इवेंट में Gujarat की बीना आनंद पटेल 88 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं और खिताब जीता. उत्तराखंड की रितु सिंह 86 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि Gujarat की ही भारती सिंह 82 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. इसके बाद Maharashtra की सोनल सांगवार (74), उत्तराखंड की राजश्री रावत (69), Gujarat की आयुषीबेन रविदर्शनभाई व्यास (64) और तमिलनाडु की पवित्रा किशोर मदुपल्ली (58) रहीं. ‘ट्रैप सीटेड’ कैटेगरी में Rajasthan के सुशील कुमार मीणा 68 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे. वह Haryana के दीपक सैनी (67) से एक अंक आगे रहे. इस इवेंट में केवल दो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.
बिहार के अमरजीत गुप्ता ने 92 के स्कोर के साथ ‘ट्रैप स्टैंडिंग’ पुरुष वर्ग में जीत हासिल की. पंजाब के राजवीर सिंह सेखों 91 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि उत्तर प्रदेश के नदीम हुसैन 79 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे. ‘ट्रैप स्टैंडिंग’ महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की वर्षा चौधरी अकेली प्रतिभागी थीं. उन्होंने 84 का स्कोर दर्ज किया और शीर्ष स्थान हासिल किया.
–
एसएम/डीकेपी


