‘न युद्ध, न शांति’ के सुरक्षा माहौल पर भारत-यूएई ने की चर्चा

New Delhi, 26 नवंबर . India और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच रक्षा साझेदारी को नई गति देने के लिए अबू धाबी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. Thursday को हुई इस बैठक में दोनों देशों ने बदलते भू-Political हालात पर चर्चा की. यहां मुख्य तौर पर क्षेत्र के मौजूदा हालात पर मंथन किया गया. क्षेत्र में जारी ‘न युद्ध, न शांति’ जैसी सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की गई. यह दोनों देशों के बीच आयोजित संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक थी.
दोनों पक्षों ने अपने नेतृत्व की साझा सोच और दृष्टिकोण को ठोस सुरक्षा परिणामों में बदलने के लिए कई व्यावहारिक कदमों पर विचार-विमर्श किया. बैठक का उद्देश्य India और यूएई के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना तथा बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशना था.
इस बैठक में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए. वह इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर यूएई पहुंचे हैं. इस दौरान वह अबू धाबी में संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक में शामिल हुए. बैठक में उभरती भू-Political परिस्थितियों और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बीच दोनों देशों के रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई. अबू धाबी में 14वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की बैठक की सह-अध्यक्षता India के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और यूएई के रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम नासिर एम. अल अलावी ने की.
बैठक में ‘न युद्ध, न शांति’ की सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से बात हुई. दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर विचार किया. दोनों देशों लिए आगे की कार्रवाई से जुड़े बिंदु तय किए हैं. इस दौरान India और यूएई ने बदलते क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के बीच अपनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने तथा सहयोग को व्यावहारिक स्तर पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया.
संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की यह बैठक दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को नई दिशा देने और साझा सुरक्षा हितों के अनुरूप सहयोग को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर रही. बैठक से पहले रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने अबू धाबी स्थित वाहत अल करामा स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने यूएई की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को सम्मानपूर्वक याद किया.
वाहत अल करामा यूएई के उन सैनिकों और जवानों की स्मृति में समर्पित स्मारक है, जिन्होंने देश की रक्षा और सेवा में अपना जीवन न्योछावर किया. रक्षा सचिव का यह दौरा India और यूएई के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा दोनों देशों के नेतृत्व की साझा प्राथमिकताओं को सहयोग के ठोस परिणामों में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
–
जीसीबी/डीकेपी


