Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

जबलपुर में कांग्रेस ने संविधान रक्षा संकल्प मार्च निकालकर दिखाई ताकत

जबलपुर में कांग्रेस ने संविधान रक्षा संकल्प मार्च निकालकर दिखाई ताकत

जबलपुर, 26 नवंबर . कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई ने जबलपुर में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत संविधान रक्षा संकल्प मार्च निकाला. इसके जरिए कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की. इस मार्च में पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए.

कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने संविधान दिवस के अवसर पर ‘संविधान रक्षा संकल्प मार्च’ का आयोजन किया. मार्च में Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व Union Minister अरुण यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, जयवर्धन सिंह सहित प्रदेश के विधायकगण एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि संविधान की रक्षा करना देश के हर नागरिक और कांग्रेस परिवार की जिम्मेदारी है. आजादी हमें आसानी से नहीं मिली. हमारे पूर्वजों ने वर्षों तक यातनाएं सहीं, असंख्य बलिदान दिए और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा, लेकिन आजादी के अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटे.

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और स्वतंत्रता प्रदान की. संविधान ने यह सुनिश्चित किया कि देश किसी व्यक्ति विशेष की इच्छा से नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के आधार पर चले.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि देश के संविधान निर्माण में कांग्रेस के योगदान को पूरा देश जानता है. इसी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है.

उन्होंने भाजपा की नीतियों और मंसूबों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को दोबारा गुलामी की ओर ले जाने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाएगा. भाजपा को देश चलाने से पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान पढ़ना चाहिए और उसके मूल्यों को समझना चाहिए.

पूर्व Union Minister एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि हमें वोटर लिस्ट पर पैनी निगाह रखनी होगी. देश और प्रदेश की Governmentें लगातार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों पर सतर्क निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के प्रति सजग रहें. लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा आवश्यक है.

–

एसएनपी/डीकेपी

Share