Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

असम में 2021 के बाद से महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 91.2 प्रतिशत की कमी आई : मुख्यमंत्री सरमा

असम में 2021 के बाद से महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 91.2 प्रतिशत की कमी आई : Chief Minister  सरमा

गुवाहाटी, 25 नवंबर . Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Wednesday को बताया कि 2021 से 2025 के बीच असम में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में 91.2 प्रतिशत की कमी आई है. उन्होंने इसे राज्य को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी प्रगति बताया.

सरमा ने social media पर इन आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि दर्ज मामलों में कमी यह दर्शाती है कि राज्य ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने की दिशा में प्रगति की है.

Chief Minister द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2021 में असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 29,046 मामले दर्ज किए गए थे. 2025 में यह आंकड़ा काफी घटकर 2,537 रह गया है.

सरमा ने अपनी पोस्ट में कहा कि हर महिला के लिए एक सुरक्षित असम बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए हम हर दिन काम करते हैं. महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराधों में आई कमी हमारी प्रगति को दर्शाती है.

Chief Minister ने ये आंकड़े ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर साझा किए. यह दिवस हर साल 25 नवंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के लिए जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक प्रयास करना है.

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान करते हुए सरमा ने कहा कि समाज को एक ऐसा माहौल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, जहां किसी भी महिला को डर के साये में न जीना पड़े.

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर, आइए हम सब मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए खड़े हों, जहां किसी भी महिला को डर में न जीना पड़े.

Chief Minister द्वारा साझा किए गए ये आंकड़े ऐसे समय में आए हैं, जब असम Government महिलाओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के उपायों पर लगातार जोर दे रही है.

दर्ज मामलों में आई यह भारी कमी, 2021 की तुलना में राज्य के अपराध-संबंधी आंकड़ों में एक बड़ा बदलाव दिखाती है.

हालांकि, Government ने अपनी social media पोस्ट में इन आंकड़ों का अपराध की श्रेणी या जिले के अनुसार कोई विस्तृत विवरण नहीं दिया है और न ही उन विशिष्ट उपायों के बारे में बताया है, जिनकी वजह से यह कमी आई है.

‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के साथ ही ‘जेंडर-आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय सक्रियता अभियान’ की भी शुरुआत होती है, जो 10 दिसंबर यानी ‘मानवाधिकार दिवस’ तक चलता है.

–

डीकेएम/एबीएम

Share