Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की 2 प्लस 2 वार्ता, राजनाथ व जापानी रक्षामंत्री करेंगे मुलाकात

भारत जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की 2 प्लस 2 वार्ता, राजनाथ व जापानी रक्षामंत्री करेंगे मुलाकात

भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की 2 प्लस 2 वार्ता, राजनाथ व जापानी रक्षामंत्री करेंगे मुलाकात

New Delhi, 17 नवंबर रक्षामंत्री राजनाथ टोक्यो में भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की चौथी ‘2 प्लस 2 वार्ता’ में हिस्सा लेंगे. राजनाथ सिंह यहां जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. इस उच्चस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे. यह वार्ता Wednesday से जापान में शुरू होगी.

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जापान की इस यात्रा के दौरान India और जापान के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा होगी. दोनों देश रक्षा उपकरणों और तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा और तीनों सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का दायरा बढ़ाने पर भी विचार करेंगे.

राजनाथ सिंह का आधिकारिक जापान दौरा 18 नवंबर को प्रारंभ होगा. वह 18 और 19 नवंबर को जापान के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. जापान की ओर से जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी और विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी इस महत्वपूर्ण वार्ता में शामिल होंगे. वार्ता में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की जाएगी.

इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा. दोनों देश स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता भी दोहराएंगे.

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के बीच इस साल यह तीसरी मुलाकात होगी. इससे पहले दोनों नेता अगस्त 2026 में New Delhi और अक्टूबर 2026 में फिलीपींस के सेबू में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान मिल चुके हैं. इन बैठकों में बनी सहमति को आगे बढ़ाते हुए दोनों नेता रक्षा क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.

बातचीत के प्रमुख मुद्दों में रक्षा उपकरणों और तकनीक का संयुक्त विकास एवं सहयोग, समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना और तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार शामिल रहेगा. इसके अलावा सैन्य अभ्यासों के स्तर और जटिलता को बढ़ाने तथा रक्षा उद्योग के क्षेत्र में साझेदारी को गहरा करने पर भी जोर रहेगा.

दरअसल India और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी है. दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी विश्वास और साझा रणनीतिक हितों के आधार पर एक-दूसरे के साथ सहयोग करते हैं. इस यात्रा का उद्देश्य रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के साथ दोनों देशों की सेनाओं और रक्षा उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल का रास्ता तैयार करना है.

–

जीसीबी/एसके

Share