Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

फोनपे ने केरल स्टार्टअप मिशन के साथ की साझेदारी, राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

फोनपे ने केरल स्टार्टअप मिशन के साथ की साझेदारी, राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

New Delhi, 18 नवंबर . डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने केरल के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के उद्देश्य से केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. इस संबंध में केरल के Chief Minister वी. डी. सतीशन की उपस्थिति में हडल ग्लोबल 2026 कार्यक्रम में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया.

इस साझेदारी के जरिए फोनपे का लक्ष्य केरल के शुरुआती और विस्तार कर रहे स्टार्टअप्स के लिए एक भरोसेमंद विकास साझेदार बनना है. कंपनी उन्हें मजबूत और विश्वसनीय डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराएगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ा सकें.

सहयोग के तहत केरल स्टार्टअप मिशन में पंजीकृत स्टार्टअप्स को तीन प्रमुख क्षेत्रों में सहायता प्रदान की जाएगी.

पहला, उन्हें फोनपे पेमेंट गेटवे के माध्यम से विश्वसनीय और उच्च सफलता दर वाले डिजिटल भुगतान समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें वे अपने प्लेटफॉर्म, ऐप और वेबसाइट में आसानी से एकीकृत कर सकेंगे.

दूसरा, स्टार्टअप्स को इकोसिस्टम और ग्रोथ सपोर्ट दिया जाएगा, जिसके तहत फोनपे समर्पित ऑनबोर्डिंग सहायता और प्राथमिकता के आधार पर तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगा. इससे स्टार्टअप्स के लिए एकीकरण प्रक्रिया आसान होगी और वे अपने उत्पादों एवं सेवाओं को तेजी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे.

तीसरा, नवाचार और मेंटरशिप को बढ़ावा देने के लिए फोनपे और केएसयूएम संयुक्त रूप से कार्यशालाओं और ज्ञान-साझाकरण (नॉलेज-शेयरिंग) सत्रों का आयोजन करेंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थापकों को डिजिटल कॉमर्स, फिनटेक इंटीग्रेशन और व्यवसाय विस्तार से जुड़े व्यावहारिक अनुभव और सुझाव मिलेंगे.

फोनपे में पेमेंट्स के प्रमुख दीप अग्रवाल ने कहा कि केरल तेजी से तकनीकी नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है और इस विकास यात्रा में भागीदार बनकर कंपनी उत्साहित है. उन्होंने कहा कि फोनपे का उद्देश्य डिजिटल भुगतान से जुड़ी जटिलताओं को सरल बनाना है, ताकि उद्यमी बेहतर उत्पाद और सेवाएं विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

वहीं, केरल स्टार्टअप मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनूप अंबिका ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां स्टार्टअप्स विकसित हों, विस्तार करें और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें. उन्होंने कहा कि फोनपे के साथ यह सहयोग उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

अंबिका ने कहा कि तेज और भरोसेमंद भुगतान अवसंरचना के साथ-साथ व्यावहारिक मार्गदर्शन मिलने से स्टार्टअप संस्थापकों की परिचालन संबंधी चुनौतियां कम होंगी. इससे वे नवाचार की गति बढ़ा सकेंगे और अपने ग्राहकों को बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान कर पाएंगे.

–

डीबीपी

Share