Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक

अदाणी सीमेंट ने Gujarat के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक

Ahmedabad, 18 नवंबर . India की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनियों में से एक अदाणी सीमेंट ने Wednesday को कहा कि उसने Gujarat स्थित अपने सांघी प्लांट में भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रकों को तैनात किया है. ग्रीन लॉजिस्टिक्स और टिकाऊ विकास की पहल के तहत परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की यह पहली तैनाती है.

अदाणी सीमेंट के सीईओ विनोद बाहेती ने कहा कि कंपनी क्लिंकर और सीमेंट के परिवहन के लिए India में कई मार्गों पर इलेक्ट्रिक ट्रकों की तैनाती का विस्तार करने की योजना बना रही है.

बाहेती ने कहा, “सांघी में इलेक्ट्रिक ट्रकों की तैनाती सिर्फ शुरुआत है. हमने क्लिंकर और सीमेंट के इलेक्ट्रिक वाहनों से परिवहन के लिए पूरे India में कई मार्गों की पहचान की है. प्रत्येक इलेक्ट्रिक ट्रक हमारे कार्बन उत्सर्जन को कम करता है और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से हमारी लॉजिस्टिक्स लागत को सुरक्षित रखता है.”

उन्होंने कहा कि इस पहल से India की विकास यात्रा और पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान देने के साथ-साथ सीमेंट कारोबार को अधिक हरित और प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी.

कंपनी ने कहा कि India के सीमेंट क्षेत्र में भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रकों की आर्थिक व्यवहार्यता में सुधार हुआ है. पिछले एक दशक में जहां डीजल की कीमतों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं लिथियम-आयन बैटरी पैक की लागत में लगभग 70 प्रतिशत और सौर ऊर्जा टैरिफ में 47 प्रतिशत की गिरावट आई है.

कंपनी के अनुसार, डीजल ट्रक प्रति किलोमीटर लगभग 0.7375 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करते हैं, जबकि नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित इलेक्ट्रिक ट्रक माल परिवहन से जुड़े उत्सर्जन को 100 प्रतिशत तक समाप्त कर सकते हैं.

इसके अलावा, अदाणी सीमेंट के 410 ट्रकों के बेड़े से सालाना 25,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है. साथ ही, इससे हर साल 1.1 करोड़ लीटर डीजल की खपत के बराबर बचत होगी.

कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक ट्रकों की तैनाती का विस्तार अन्य मार्गों और प्लांटों तक करने की है.

India दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक देश है और आपूर्ति श्रृंखला के तहत चूना पत्थर, क्लिंकर और तैयार सीमेंट का परिवहन इस उद्योग के परिचालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

माल परिवहन के विद्युतीकरण से सीमेंट उद्योग के लॉजिस्टिक्स परिचालन से जुड़ी लागत और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है. साथ ही, इससे स्कोप-3 उत्सर्जन को कम करने में भी योगदान मिलेगा.

–

एबीएस

Share