Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

India के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

New Delhi, 11 नवंबर . India के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर रहे ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की टीम में वापसी हुई है.

रवींद्र सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइविंग कैच लेने की कोशिश में अपने दाहिने कंधे को चोटिल कर बैठे थे. इस वजह से वह India के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए. वहीं, डेवोन कॉनवे India के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान मैट हेनरी के साथ हुई टक्कर में इंजर्ड हो गए थे. उन्हें कन्कशन की समस्या हुई थी और इस वजह से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था. रवींद्र और कॉनवे की वापसी से न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी मजबूत हुई है.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया, “रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं और पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने का लक्ष्य बना रहे हैं.”

अगर ब्लंडेल India के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलते हैं, तो वह अपने करियर में 50 टेस्ट पूरे कर लेंगे.

न्यूजीलैंड की टीम में लगभग वही खिलाड़ी हैं जिनके दम पर टीम ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था. इंग्लैंड सीरीज में मौजूद रहे विल ओ’रूर्के वर्कलोड मैनेजमेंट, बेन सियर्स और जैक फाउल्केस इंजरी की वजह से India के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

India के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बीजे वाटलिंग न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं. वे ल्यूक रोंची की जगह लेंगे.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में जगह बनाने के लिए कीवी टीम के लिए ये घरेलू टेस्ट सीरीज बेहद अहम है. न्यूजीलैंड अभी डब्ल्यूटीसी टेबल में टॉप पर है.

India के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

–

पीएके

Share