Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

India के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

New Delhi, 27 सितंबर . हमारी नीति बहुत स्पष्ट है. India शांति का पक्षधर है, लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा. यह बात Sunday को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि India बातचीत में विश्वास रखता है. लेकिन यदि कोई देश India के खिलाफ आतंकवाद को हवा देगा तो बातचीत की गुंजाइश ही खत्म हो जाती है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि India सहयोग चाहता है, लेकिन राष्ट्रीय हित की कीमत पर नहीं. India वैश्विक स्थिरता चाहता है, लेकिन अपनी रणनीतिक स्वायत्तता छोड़कर नहीं. उन्होंने बताया कि अभी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में Prime Minister मोदी ने साफ कहा है कि जो देश आतंकवाद को अपनी नीति का साधन बनाते हैं, आतंकियों को पनाह और समर्थन देते हैं, उन्हें कड़ा संदेश देना होगा कि आतंकवाद किसी के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता. जब तक हमारा पड़ोसी देश आतंकवाद की राज्य नीति पर कायम रहेगा, India भी आतंकवाद के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है.

रक्षामंत्री ने कहा कि India दुनिया के साथ सम्मानजनक संबंध चाहता है. संवाद के रास्ते से हर समस्या का समाधान चाहता है. सभी के लिए साझी समृद्धि चाहता है. हम सामूहिक सुरक्षा के मूल्य में विश्वास रखते हैं. रक्षामंत्री ने कहा, “मैं एक बात बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं. India शांति में विश्वास करता है. India युद्ध नहीं चाहता. India किसी देश की जमीन पर कब्जा नहीं चाहता. India किसी देश को धमकाना नहीं चाहता. लेकिन, शांति और कमजोरी में अंतर होता है. India शांति चाहता है. लेकिन India अपनी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेगा.”

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने India को केवल आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य नहीं दिया. उन्होंने India को अपने सामर्थ्य पर विश्वास करना सिखाया है. यह बदलाव रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं है. आज डीआरडीओ केवल रक्षा अनुसंधान और विकास करने वाला संस्थान नहीं है. वह उद्योगों, विश्वविद्यालयों, नए उद्यमों और वैज्ञानिकों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय नवाचार मंच बन चुका है. रक्षामंत्री का कहना है, हमारा एकदम स्पष्ट लक्ष्य है कि हमारे नए उद्यमों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के हाथों को मजबूती दी जाए. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने 2400 करोड़ रुपए से अधिक की खरीदारी नए उद्यमों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से करने की मंजूरी दी है. 1500 करोड़ रुपए से अधिक के परियोजनाओं को नई तकनीक के विकास के लिए स्वीकृत किया गया है.

राजनाथ सिंह ने कहा, “आज India के युवा एआई पर काम कर रहे हैं, मानव रहित विमान बना रहे हैं, रोबोटिकी पर काम कर रहे हैं, क्वांटम तकनीकों को विकसित कर रहे हैं, और साइबर सुरक्षा के समाधान बना रहे हैं. स्वायत्त प्रणालियों पर काम कर रहे हैं. यानी India का युवा अब केवल भविष्य की नौकरी के लिए तैयार नहीं हो रहा. वह India के भविष्य के युद्ध के लिए तकनीक तैयार कर रहा है. उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के रक्षा औद्योगिक गलियारों में अब तक करीब 70,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए हैं. लगभग 10,000 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है. आज भारतीय रक्षा उत्पाद दुनिया के 100 से अधिक देशों तक पहुंच रहे हैं. इन देशों में एशिया और अफ्रीका के साथ-साथ लैटिन अमेरिका और यूरोप के देश भी शामिल हैं. सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हम पूरी आपूर्ति श्रृंखला को India में ही विकसित करने पर काम कर रहे हैं. इसी तरह महत्वपूर्ण खनिजों में आयात पर निर्भरता कम करने के लिए राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन शुरू किया गया है.”

उन्होंने कहा कि हमारे उदय का उद्देश्य किसी दूसरे देश को पीछे छोड़ने या मौजूदा व्यवस्था को तोड़ने के लिए नहीं है. बल्कि सामूहिक और समावेशी विकास है. हमारा लक्ष्य है बिना विघटन के विकास, बिना किसी संघर्ष के सकारात्मक बदलाव. वहीं देश की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल सीमा पर तैनात हमारे सैनिकों की ही जिम्मेदारी नहीं है. यह हम सभी का सामूहिक दायित्व भी है. हमें यह सुनिश्चित करना है कि धर्म, जाति, पंथ, मजहब, भाषा, क्षेत्र या अन्य किसी आधार पर समाज में वैमनस्य न हो. नागरिकों में आपसी विश्वास हो. और सभी राष्ट्रहित को व्यक्तिगत तथा संकीर्ण हितों से ऊपर रखें.

उन्होंने बताया कि India ग्लोबल साउथ के हितों को वैश्विक दक्षिण शिखर सम्मेलनों जैसे मंचों के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है. आवश्यकता के समय, ग्लोबल साउथ के देशों के साथ खड़ा होना और उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग देना, India की ग्लोबल साउथ के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

–

जीसीबी/एसके

Share