Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

तेलंगाना पुलिस में बड़ा फेरबदल, महेश भागवत बने हैदराबाद के नए पुलिस कमिश्नर

तेलंगाना Police में बड़ा फेरबदल, महेश भागवत बने हैदराबाद के नए Police कमिश्नर

हैदराबाद, 12 नवंबर . तेलंगाना Government ने Thursday को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश मुरलीधर भागवत को हैदराबाद का नया Police कमिश्नर नियुक्त किया है. वे वीसी सज्जनार की जगह लेंगे, जिनका तबादला कर उन्हें तेलंगाना फायर, डिजास्टर रिस्पॉन्स, इमरजेंसी और सिविल डिफेंस का महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है.

उनके पास स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीएफ) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी भागवत, Police कमिश्नर के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले Police महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के पद पर कार्यरत थे. राज्य Government ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य Police और अन्य विभागों के 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है.

जेल एवं सुधार सेवाओं की महानिदेशक सौम्या मिश्रा का तबादला कर उन्हें डीजीपी, महिला एवं सुरक्षा, एसएचई टीम और ‘भरोसा’ के पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही, उन्हें Police महानिदेशक (संगठन) और Police महानिदेशक (कानूनी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

Police महानिदेशक (संगठन एवं होम गार्ड्स) और डीजी (एसपीएफ) स्वाति लकरा का तबादला कर उन्हें जेल एवं सुधार सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है. साथ ही, उन्हें Police महानिदेशक (होम गार्ड्स) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

डीजीपी (सीआईडी) चारु सिन्हा, जो डीजीपी (महिला एवं सुरक्षा, एसएचई टीम और ‘भरोसा’) तथा महानिदेशक (एंटी-करप्शन ब्यूरो – एसीबी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं, अब महानिदेशक (एसीबी) के पद पर तैनात की गई हैं. उनके पास डीजीपी (सीआईडी) का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

Police महानिदेशक (ऑपरेशंस, ग्रेहाउंड्स और ऑक्टोपस) अनिल कुमार को अब तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, हैदराबाद का उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया गया है. वे वाई. नागी रेड्डी की जगह लेंगे.

तबादले के बाद, वाई. नागी रेड्डी को कमिश्नर (सिविल सप्लाई) और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में Government के प्रधान सचिव (ईओ) के पद पर तैनात किया गया है. वे एम. स्टीफन रवींद्र की जगह लेंगे. उन्हें सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, साथ ही वे लीगल मेट्रोलॉजी के कंट्रोलर के रूप में भी काम करेंगे.

स्टीफन रवींद्र को तेलंगाना ट्रैफिक मैनेजमेंट, रोड एंड रेल सेफ्टी ब्यूरो (टीजी-टीएमएआरएस) के डायरेक्टर के पद पर तैनात किया गया है. तेलंगाना स्पेशल Police (टीजीएसपी) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ Police, संजय कुमार जैन को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ Police (ट्रेनिंग) के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

ट्रांसफर के बाद, विक्रम सिंह मान को डायरेक्टर जनरल ऑफ Police (ऑपरेशंस), ग्रेहाउंड्स और ऑक्टोपस के पद पर तैनात किया गया है. उन्हें Police हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर जनरल ऑफ Police के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

अकुन सभरवाल, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ Police (एलएंडओ) के पद पर तैनात किया गया है. इसके अलावा, उन्हें एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ Police (कोऑर्डिनेशन) और एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ Police (टेक्निकल सर्विसेज -टी-स्‍पार्क) के पदों का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

–

एएसएच/डीकेपी

Share