
New Delhi, 31 अगस्त . नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से हुई भारी जनहानि और तबाही हुई है. India ने एक बार फिर अपने पड़ोसी देश के साथ खड़े होने का भरोसा दिया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि India एक करीबी मित्र और साझेदार के रूप में नेपाल के साथ खड़ा है.
राजनाथ सिंह Monday को New Delhi के बाराखंभा रोड स्थित नेपाल दूतावास पहुंचे. रक्षामंत्री ने नेपाल के साथ सुख-दुख के साथी का रिश्ता दोहराया. यहां उन्होंने इस त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने दूतावास की शोक पुस्तिका में संदेश लिखकर अपनी श्रद्धांजलि दी.
राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने New Delhi स्थित नेपाल दूतावास जाकर शोक पुस्तिका में संदेश लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ से नेपाल में लोगों की जानें गईं और बड़े पैमाने पर तबाही हुई. इस प्राकृतिक आपदा ने नेपाल के नागरिकों के साथ-साथ कई विदेशी नागरिकों को भी प्रभावित किया है, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं.
रक्षा मंत्री ने India Government और देश की जनता की ओर से नेपाल की जनता और वहां की Government के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, India की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. उन्होंने बाढ़ में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.
रक्षा मंत्री ने नेपाल के साथ India के रिश्तों को केवल पड़ोसी देशों के संबंधों तक सीमित नहीं बताया, बल्कि इसे ‘सुख-दुख के साथी’ का रिश्ता बताया. उन्होंने कहा कि एक करीबी मित्र और साझेदार के रूप में India हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है. इस कठिन समय में भी India अपने नेपाली भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि India नेपाल में चल रहे खोज, बचाव और पुनर्वास के प्रयासों में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.
दरअसल 26 अगस्त की बाढ़ ने नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी. अचानक आई बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और व्यापक स्तर पर संपत्ति एवं बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा. आपदा की चपेट में नेपाली नागरिकों के अलावा कई विदेशी नागरिक भी आए हैं.
ऐसे समय में नेपाल के दूतावास पहुंचकर रक्षा मंत्री की ओर से संवेदना व्यक्त करना India की ओर से पड़ोसी देश के प्रति एकजुटता और मानवीय समर्थन का संदेश है. इस दौरान India का संदेश साफ है कि नेपाल की इस मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं है. खोज और बचाव से लेकर राहत तथा पुनर्वास तक, India नेपाल के साथ खड़ा है.
–
जीसीबी/एएस