Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

भारत-इथियोपिया ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर की चर्चा

भारत-इथियोपिया ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर की चर्चा

New Delhi, 2 सितंबर . India और इथियोपिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और व्यापक तथा मजबूत बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की है. Wednesday को New Delhi में यह वार्ता इथियोपिया दूतावास के प्रभारी राजदूत नेबियू टेडला व रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद के बीच हुई.

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने India और इथियोपिया के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के विभिन्न रास्तों पर विचार-विमर्श किया. बातचीत में विशेष रूप से सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग में सहयोग और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. गौरतलब है कि India अपनी स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता और रक्षा उद्योग के विस्तार के साथ अफ्रीकी देशों के साथ रक्षा औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा दे रहा है. ऐसे में इथियोपिया के साथ रक्षा उद्योग में सहयोग भविष्य में तकनीकी साझेदारी और क्षमता निर्माण के नए अवसर पैदा कर सकता है.

बैठक में पारंपरिक सहयोग के साथ-साथ नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. इसका उद्देश्य दोनों देशों के रक्षा संस्थानों के बीच सहयोग को और मजबूत करना तथा आपसी अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ उठाना है. गौरतलब है कि India और इथियोपिया के बीच रक्षा संबंधों में सैन्य प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है. दोनों पक्षों के बीच प्रशिक्षण के अवसरों को और बढ़ाने से सैन्यकर्मियों को एक-दूसरे के अनुभव, संचालन प्रक्रियाओं और विशेषज्ञता से सीखने का अवसर मिलेगा.

दरअसल, India अफ्रीकी देशों के साथ रक्षा क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से सहयोग करता रहा है. इथियोपिया के साथ भी इसी दिशा में सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत हुई. India और इथियोपिया ने अक्टूबर 2025 में अपना पहला संयुक्त रक्षा सहयोग तंत्र शुरू किया था. इसमें रक्षा सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान की गई थी.

बैठक में रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग भी प्रमुख मुद्दा रहा. दोनों देश रक्षा उपकरणों, तकनीकी क्षमताओं और रक्षा औद्योगिक सहयोग के नए अवसर तलाशने पर ध्यान दे रहे हैं. दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा की. India और इथियोपिया दोनों ही संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में योगदान देने वाले महत्वपूर्ण देश हैं. ऐसे में प्रशिक्षण, अनुभव साझा करने और शांति अभियानों से जुड़ी क्षमताओं को मजबूत करने में दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं.

बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को केवल पारंपरिक सैन्य क्षेत्रों तक सीमित रखने के बजाय नए और उभरते क्षेत्रों में भी विस्तार देने की आवश्यकता पर जोर दिया. इससे India और इथियोपिया के बीच रक्षा संबंधों को बदलती सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप विकसित करने में मदद मिल सकती है.

–

जीसीबी/एसके

Share