Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

भारतीय-अमेरिका सैनिकों के युद्धाभ्यास में पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारतीय-अमेरिका सैनिकों के युद्धाभ्यास में पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

New Delhi, 24 सितंबर India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर Rajasthan के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे हैं. गौरतलब है कि यहां India और अमेरिका की सेनाओं के बीच ‘युद्ध अभ्यास 2026’ चल रहा है. यह दोनों देशों के बीच युद्ध अभ्यास का 22वां संस्करण है. India में यह अभ्यास उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ी क्षेत्र औली व Rajasthan के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक साथ हो रहा है. अभ्यास में India और अमेरिका के कुल 1200 सैन्यकर्मी शामिल हैं.

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर Thursday को जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह ‘युद्ध अभ्यास 2026’ के लिए यहां महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे हैं.सर्जियो गोर ने कहा कि India और अमेरिका के बीच हो रहा, ‘युद्ध अभ्यास 2026’ India के सबसे बड़े द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास में से है. उन्होंने कहा कि वह भारतीय और अमेरिकी सैनिकों को एक साथ प्रशिक्षण करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं. ‘युद्ध अभ्यास 2026’ में भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के जवान कई तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं.

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दोनों देशों के सैनिकों ने विभिन्न हथियार प्रणालियों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण किया है. अभ्यास में युद्ध के दौरान एक-दूसरे के साथ तालमेल, फायरिंग और मैदानी अभियानों से जुड़ी क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. सर्जियो गोर का महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचना भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उनके दौरे से दोनों देशों के सैनिकों के बीच चल रहे संयुक्त प्रशिक्षण और रक्षा साझेदारी को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा.

उन्होंने अपने social media संदेश में भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के जवानों के साथ मिलकर प्रशिक्षण करने को लेकर उत्साह जताया. ‘युद्ध अभ्यास 2026’ India और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग तथा दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करने वाला प्रमुख अभ्यास है. India व अमेरिकी सेना का यह युद्धाभ्यास काफी व्यापक स्तर पर चल रहा है. यहां इस अभ्यास में एएच-64ई अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर शामिल किए गए हैं. आसमान में अपाचे हेलीकॉप्टर और जमीन पर भारतीय व अमेरिकी सैनिकों ने मिलकर युद्ध जैसी परिस्थितियों में संयुक्त कार्रवाई का अभ्यास किया.

इसका उद्देश्य यह देखना है कि जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर और जमीनी सैनिक एक-दूसरे के साथ कितनी तेजी और सटीकता से काम कर सकते हैं. अपाचे की मौजूदगी ने युद्ध अभ्यास को एक नया आयाम दिया. सैनिकों ने हवाई हमले और जमीनी कार्रवाई को साथ जोड़ने, आपसी संपर्क बनाए रखने और सही समय पर कार्रवाई करने का अभ्यास किया. भारतीय और अमेरिकी सैनिकों के लिए यह अभ्यास एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का भी मौका है. दोनों सेनाएं एक जैसी प्रक्रियाओं, संचार और आपसी तालमेल को बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं.

वहीं, India और अमेरिका की सेनाओं के बीच चल रहे ‘युद्ध अभ्यास 2026’ में हॉवित्जर तोप से भी फायरिंग की गई. पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर का भी इस्तेमाल किया गया. दोनों देशों के जवानों ने यहां संयुक्त फायरिंग अभ्यास किया गया है. भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने अलग-अलग हथियार प्रणालियों के साथ प्रशिक्षण लिया. फायरिंग रेंज पर तोपों की गूंज के बीच दोनों सेनाओं ने एक-दूसरे की फायरिंग तकनीक और प्रक्रियाओं को करीब से समझा.

–

जीसीबी/पीएम

Share