बोंडी बीच हमले के ‘हीरो’ अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही

सिडनी, 29 नवंबर . ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच आतंकी हमले के दौरान ताकत और सूझबूझ का परिचय देने वाले अहमद अल अहमद को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है. उन्होंने दिसंबर 2025 में इजरायली पर्व के दौरान निहत्थों पर गोलीबारी कर रहे आतंकी को काबू में किया था. इस अदम्य साहस के लिए उन्हें ‘क्रॉस ऑफ वेलोर’ से सम्मानित किया गया. ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन ने Saturday को इस सम्मान की घोषणा की. अहमद यह सम्मान पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में छठे व्यक्ति बन गए हैं.
social media प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अहमद ने इसे गौरवान्वित करने वाला पल बताया. उन्होंने लिखा,” इस असाधारण सम्मान के लिए मैं महामहिम गवर्नर-जनरल, ऑस्ट्रेलियाई Government और ऑस्ट्रेलिया की जनता का अत्यंत आभारी हूं. मैंने जो कुछ भी किया, वह दिल से किया. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मैंने जो रक्त बहाया, वह इस महान राष्ट्र के लोगों की रक्षा के लिए था — एक ऐसा राष्ट्र जिससे मुझे जुड़ाव होने पर गर्व है और जिसे मैं अपना घर मानता हूं. यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि उन सभी का है जो मानवता, साहस और एकजुट होकर खड़े रहने में विश्वास रखते हैं.”
14 दिसंबर 2025 को बोंडी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का समारोह के दौरान दो हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं, तब अहमद ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक हमलावर पर पीछे से हमला किया और उसकी बंदूक छीन ली थी. उन्होंने हमलावर को जमीन पर गिराकर निहत्था कर दिया. इस दौरान दूसरे हमलावर की गोलीबारी में अहमद को कई गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
अधिकारियों के मुताबिक, उनके इस साहस से कई लोगों की जान बच गई थी. हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे. घटना के समय अहमद की बहादुरी का वीडियो social media पर खूब देखा गया था.
ऑस्ट्रेलिया के प्रसारक एबीसी ने बताया, गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन ने कहा, “अहमद ने अत्यधिक खतरे की स्थिति में असाधारण साहस और निस्वार्थ भावना का परिचय दिया. उन्होंने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने का प्रयास किया. इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे.”
ऑस्ट्रेलियन ब्रेवरी एसोसिएशन की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ‘क्रॉस ऑफ वेलोर’ नागरिकों को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च वीरता सम्मान है. इसकी शुरुआत 1975 में हुई थी. अहमद से पहले केवल पांच लोगों को यह सम्मान मिला था. इससे पहले 2002 के बाली बम धमाकों के बाद जलते हुए सारी क्लब में फंसे लोगों को बचाने के लिए टिमोथी ब्रिटन और रिचर्ड जॉयस को 2003 में यह सम्मान दिया गया था.
Government ने इस हमले के दौरान दूसरों की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले तीन लोगों को भी मरणोपरांत वीरता सम्मान देने की घोषणा की है.
बोरिस गुरमन और उनकी पत्नी सोफिया गुरमन को ‘स्टार ऑफ करेज’ से सम्मानित किया गया है. दोनों ने हमलावरों को रोकने और एक हमलावर को निहत्था करने का प्रयास किया था. इस दौरान दोनों की गोली लगने से मौत हो गई थी.
वहीं, रेउवेन मॉरिसन को मरणोपरांत ‘ब्रेवरी मेडल’ दिया गया है. हनुक्का समारोह में मौजूद मॉरिसन ने अहमद द्वारा निहत्था किए गए हमलावर को रोकने के लिए उसकी ओर कुछ फेंका था. इसके बाद हमलावर की गोलीबारी में उनकी मौत हो गई.
गवर्नर जनरल मोस्टिन ने इन चारों लोगों के साहस को याद करते हुए कहा, ” ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए उनका उदाहरण प्रेरणादायक है.” उन्होंने तीन लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिए जाने पर उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.
अहमद ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका संदेश एकता और एक-दूसरे की देखभाल करने का है. उन्होंने कहा, “नफरत लोगों को बांटने का काम करती है, जबकि समाज को एकजुट रहकर उसका सामना करना चाहिए.”
–
केआर/


