Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

समाजवादी पार्टी ने परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

Samajwadi Party ने परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

New Delhi, 29 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) ने संसद के विशेष सत्र के लिए अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का ‘व्हिप’ जारी किया है. सभी Lok Sabha सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद के विशेष सत्र में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

Samajwadi Party के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने यह व्हिप जारी किया है. इसमें कहा गया है, “Monday , दिनांक 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है, जो बृहस्पतिवार 3 दिसंबर तक प्रस्तावित है. सत्र में Government संविधान (एक सौ बत्तीसवां संशोधन) विधेयक 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक 2026 ला रही है. अतः Lok Sabha में Samajwadi Party के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सत्र के दौरान पूरा समय सदन में रहें और मतदान पर विधेयक के विरोध में मतदान करें.”

बता दें कि संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष सत्र के पहले दिन यानी Monday को Lok Sabha में संशोधित परिसीमन विधेयक-2026 पेश करेंगे. हालांकि, Samajwadi Party इस विधेयक के विरोध में है.

इससे पहले, Saturday को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलावों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पर केंद्र Government की आलोचना की. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी का पूरा ध्यान देश की सुरक्षा के बजाय सिर्फ चुनावों पर है.

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है, देश नहीं. इसीलिए उन्हें देश की सीमाओं की नहीं, बल्कि Lok Sabha क्षेत्रों की सीमाओं की चिंता है.”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “जब भाजपा की जमीन ही नहीं बची है, तो Lok Sabha की गिनती बढ़ा ले या उसकी सीमाओं में हेरफेर कर ले, भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं होगा. देश के किसान, मजदूर, व्यापारी हों या युवा, महिला, मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा-दैनिककर्मी सब भाजपा के खिलाफ हैं. भाजपा के अपने लोगों ने ही जब भाजपा के झंडे हटा लिए हैं तो अब परिसीमन की कोई भी जोड़-तोड़ या चुनावी तंत्र की कोई भी घपले-घोटालेबाजी काम नहीं आने वाली है.”

अखिलेश ने आगे लिखा, “भाजपा भी जानती है कि ‘परिसीमन’ से उसे कुछ भी हासिल नहीं होगा, वह विशेष सत्र ‘परिसीमन’ के लिए नहीं, कुछ दिनों के लिए मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बुला रही है. हम फिर दोहरा रहे हैं कि ‘परिसीमन’ भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा.”

–

डीसीएच/

Share