बेंगलुरु में खौफनाक वारदात : कोलकाता की नर्स पर पति ने फेंका तेजाब, फिर किया हमला

Bengaluru, 17 सितंबर (आईएनएस). कर्नाटक की राजधानी Bengaluru से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जेपी नगर थर्ड फेज में नारायण क्लिनिक के पास Thursday सुबह एक 26 साल की नर्स पर उसके पति ने सरेआम तेजाब फेंका और फिर दरांती से हमला कर दिया.

पीड़िता की पहचान मधुमिता के रूप में हुई है, जो कोलकाता की रहने वाली है. वह एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

यह घटना Thursday सुबह 9.15 बजे की है. मधुमिता पिछले डेढ़ साल से इस क्लीनिक में नर्स के तौर पर काम कर रही थी. वह नाश्ता करने के लिए क्लीनिक से बाहर निकली थी.

Police के मुताबिक, उसका पति वेंकटेश बाइक पर आया था और क्लिनिक के पास अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे थे और आपस में संपर्क में नहीं थे.

जैसे ही मधुमिता क्लीनिक से बाहर आई, वेंकटेश ने उसका पीछा किया. वह भागकर क्लीनिक की बेसमेंट पार्किंग की तरफ गई, जहां आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उस पर तेजाब फेंक दिया. इसके बाद उसने बाल पकड़कर उस पर दरांती से कई बार वार किए.

यह हमला दिनदहाड़े सबके सामने हुआ. कई लोगों ने शोर मचाया और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने दरांती से उन्हें डराया. कुछ लोगों ने आरोपी पर पत्थर फेंककर मधुमिता को बचाने की कोशिश भी की लेकिन उसे काबू नहीं कर पाए.

लोगों ने इस हमले का वीडियो भी बना लिया है. Police को ये वीडियो मिल गए हैं, जो जांच का हिस्सा बनेंगे. बाद में एक ट्रैफिक Policeकर्मी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी को काबू में किया गया और हिरासत में ले लिया गया.

पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली मधुमिता इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया.

जेपी नगर Police इस बात की जांच कर रही है कि हमले की वजह क्या थी और वेंकटेश ने अपनी पत्नी पर तेजाब और दरांती से हमला क्यों किया. इस सनसनीखेज मामले में आगे की जांच जारी है.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment