बिहार में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, सात मजदूर घायल, तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

हाजीपुर, 10 सितंबर . बिहार के वैशाली जिले में Thursday को भारतमाला परियोजना के तहत फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर पंचायत के इतवारपुर गांव के समीप निर्माणाधीन एनएच-139डब्ल्यू के एक पुल पर काम के दौरान लॉन्चर मशीन अचानक गिर गई. हादसे में करीब सात मजदूर घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि तीन मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर किया गया है.

Police के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब निर्माणाधीन पुल पर लॉन्चर मशीन के जरिए निर्माण सामग्री को ऊपर ले जाने का काम किया जा रहा था. अचानक मशीन का हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और राहतकर्मियों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया. वैशाली के Police अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि लॉन्चर मशीन के नीचे करीब सात मजदूर घायल हुए हैं. सभी को प्राथमिक उपचार कराया गया. इनमें से तीन मजदूरों को सदर अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि एक मजदूर करीब डेढ़ घंटे तक मशीन के नीचे दबा रहा. उसका पैर मशीन के हिस्से में फंसा हुआ था. गैस कटर की मदद से मशीन के हिस्से को काटकर मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला गया. Police अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने अनुमंडल Police पदाधिकारी गोपाल मंडल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं. इन बिंदुओं की जांच की जा रही है और संबंधित एनएच विभाग से भी पत्राचार किया जाएगा.

निर्माण कंपनी द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच के निर्देश दिए गए हैं. इस हादसे को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य Government पर हमला बोला है. उन्होंने social media मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में फिर एक पुल गिरा है. उन्होंने दावा किया कि वैशाली में भ्रष्टाचार के बोझ से निर्माणाधीन पुल गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूर दबे और घायल हुए हैं तथा कई की हालत गंभीर है.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता, मानकों की अनदेखी और जांच में अनियमितता के साथ एनडीए नेताओं का कथित भ्रष्टाचारी किरदार लगातार गिरते पुलों का मुख्य कारण है. उन्होंने कहा कि उम्मीद के मुताबिक Government अपने भ्रष्टाचार की लीपापोती करेगी. हालांकि, Police ने घटना को निर्माणाधीन पुल के दौरान लॉन्चर मशीन गिरने की घटना बताया है और इसके कारणों तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की बात कही है. Police के अनुसार, मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment