
New Delhi, 10 सितंबर . India के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की अर्मेनिया यात्रा के बाद अब अर्मेनियाई सशस्त्र बलों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल India आया है. यह India और अर्मेनिया के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
अर्मेनियाई सशस्त्र बलों के प्रतिनिधिमंडल ने India में वायुसेना के स्टेशन दौरा किया है. अर्मेनियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेजर जनरल अलेक्जेंडर त्साकान्यान ने किया. वायुसेना स्टेशन में अर्मेनियाई अधिकारियों को वायुसेना स्टेशन की ऑपरेशनल और रखरखाव से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई.
प्रतिनिधिमंडल ने इन सुविधाओं का मार्गदर्शित दौरा भी किया और वहां की कार्यप्रणाली को करीब से समझा. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीधे संपर्क और पेशेवर संवाद को और मजबूत करना रहा. विजिट के दौरान सैन्य अनुभवों और कार्यप्रणालियों को साझा करने से दोनों पक्षों को एक-दूसरे की क्षमताओं और परिचालन जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला. यह पश्चिमी वायु कमान के तहत आने वाले एक वायुसेना स्टेशन था.
India और अर्मेनिया के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है. ऐसे सैन्य आदान-प्रदान से दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, समझ और तालमेल मजबूत होता है. साथ ही, इससे भविष्य में विभिन्न स्तरों पर सैन्य सहयोग और संयुक्त रूप से काम करने की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलता है.
अर्मेनियाई प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा India और अर्मेनिया के बीच पुराने और लगातार मजबूत हो रहे रक्षा संबंधों को भी रेखांकित करता है. दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच इस तरह की यात्राएं अनुभव साझा करने के साथ-साथ परिचालन स्तर पर बेहतर तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं.
गौरतलब है कि India के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बीते महीने अर्मेनिया की आधिकारिक यात्रा की थी. इस यात्रा के तहत वह अर्मेनिया की राजधानी येरेवान पहुंचे थे. दरअसल अर्मेनिया रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में India का एक महत्वपूर्ण और विश्वसनीय सहयोगी है. आधुनिक रक्षा उपकरणों व सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर दोनों देश अहम चर्चाओं में शामिल रहे हैं.
India और अर्मेनिया के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा क्षेत्र में सहयोग तेजी से मजबूत हुआ है. दोनों देशों के बीच रक्षा उपकरण, सैन्य प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है. अप्रैल 2026 में अर्मेनिया के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख और रक्षा मंत्री के प्रथम उपमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने भी India का दौरा किया था.
–
जीसीबी/एसके