ग्रेटर नोएडा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, चार लाख के पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 10 सितंबर . त्योहारों से पहले गौतमबुद्ध नगर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ Police की कार्रवाई तेज हो गई है. इसी क्रम में दादरी थाने की Police ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के करीब 20 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं. बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए बताई गई है. इसके अलावा पटाखों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप भी Police ने कब्जे में ली है.

Police के अनुसार, यह कार्रवाई 9 सितंबर को लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर की गई. सूचना के बाद दादरी थाना Police की टीम ने एनटीपीसी कट के पास चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान Police ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो लोगों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए. Police ने मौके से 20 कार्टून पटाखे बरामद किए, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है. Police ने दोनों आरोपियों की पहचान शिवकुमार और रामकुमार के रूप में की है.

शिवकुमार पुत्र रमेशचंद मूलरूप से ग्राम चमनपुरा, थाना सिकंदराराऊ, जिला हाथरस का रहने वाला है. उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है और वर्तमान में वह ग्राम अच्छेजा, थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था. वहीं, दूसरा आरोपी रामकुमार पुत्र मानसिंह है. वह मूलरूप से टॉटपुर कर्सरी, थाना सहसवान, जिला बदायूं का निवासी है और उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है. रामकुमार भी वर्तमान में ग्राम अच्छेजा, थाना बादलपुर में रह रहा था.

Police के मुताबिक, बरामद पटाखों को ले जाने के लिए महिंद्रा बोलेरो पिकअप का इस्तेमाल किया जा रहा था. Police ने वाहन को भी बरामद कर लिया है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था. Police यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों का अवैध पटाखों की बिक्री या भंडारण से जुड़े किसी अन्य नेटवर्क से संबंध तो नहीं है.

दादरी Police ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. Police अब मामले की आगे की जांच कर रही है. त्योहारों के दौरान अवैध और मानकों के विपरीत पटाखों के भंडारण से आग और विस्फोट जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. इस कार्रवाई के बाद Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पटाखों की खेप के पीछे कौन लोग हैं और इन्हें बाजार में खपाने की क्या योजना थी.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment