
New Delhi, 10 सितंबर . पंजाब के संगरूर में आत्महत्या के मामले को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी Government पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा Chief Minister से अपने जिले के मंत्री को लेकर सवाल पूछे जाने के बाद उस पर दबाव बनाया गया. मंत्री के लोगों ने उसे डांटा और Police उसके घर पहुंची. सरपंच या चेयरमैन की ओर से भी उसे परेशान किया गया, जिसके बाद मानसिक दबाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली.
कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने से बात करते हुए कहा कि संगरूर जिले में Chief Minister भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल चीमा जैसे वरिष्ठ नेता हैं. जब जिले में घर-घर ड्रग्स की बिक्री और नशे की समस्या की शिकायतें सामने आ रही हैं तो इसका जवाब कौन देगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्वाभाविक रूप से जान गंवाने वाले व्यक्ति के प्रति सहानुभूति रखते हैं और उनका सवाल केवल इतना है कि Government को ड्रग्स पर नियंत्रण करना चाहिए.
चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी संगरूर मामले को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार के लिए न्याय चाहती है और मामले का Politicalरण नहीं होना चाहिए. रंधावा ने Chief Minister भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सामने आकर बताना चाहिए कि घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई. जो ड्रग्स पहले कुछ इलाकों तक सीमित थे, वे अब पूरे पंजाब में घरों तक पहुंच रहे हैं.
वहीं, Patna में कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने ‘वंदे मातरम’ विवाद पर भाजपा पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा वंदे मातरम गाती रही है और वह आजादी की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है. उन्होंने भाजपा पर स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वही लोग कांग्रेस को प्रमाणपत्र दे रहे हैं.
दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इसका फैसला पहले ही हो चुका था और राज्यसभा में रहते हुए उन्होंने उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा करने का निर्णय लिया था.
गुलजार सिंह की मौत के मामले में भी अखिलेश प्रसाद सिंह ने Government पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को मंत्री से सवाल पूछने का अधिकार है और सवाल उठाने के कारण किसी व्यक्ति पर इतना दबाव नहीं डाला जाना चाहिए कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ड्रग्स के मुद्दे पर सही सवाल उठा रहे हैं और पंजाब Government को इन सवालों का जवाब देना चाहिए.
–
एसएके/पीएम