बस्तर अब आतंकमुक्त, जवानों की वजह से खत्म हुआ नक्सल कैडर : विजय शर्मा

रायपुर, 8 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया. उनके दौरे को लेकर प्रदेश के उपChief Minister विजय शर्मा, पूर्व Naxalite सोढ़ी मंजुला और स्थानीय लोगों ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का प्रतीक बताया.
उन्होंने कहा कि बस्तर में Naxalite गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं और Prime Minister का जवानों के बीच पहुंचना इस बात का संदेश है कि क्षेत्र अब शांति और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है. वहीं, Prime Minister मोदी ने भी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली सफलता महत्वपूर्ण है, लेकिन विकसित India के निर्माण के लिए देश को अभी लंबा सफर तय करना है.
Prime Minister Narendra Modi के बस्तर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ के उपChief Minister विजय शर्मा ने से बातचीत के दौरान कहा कि इस दीपावली में देश नक्सलवाद मुक्त है. कोई भी नक्सल कैडर सक्रिय नहीं है. इसी बस्तर में ‘जनताना Government’ हुआ करती थी और एक संगठन था, जो संविधान को मानने से इनकार किया करता था.
उन्होंने कहा कि आज बस्तर के कोने-कोने में संविधान लागू है. नक्सल कैडर समाप्त हो चुका है और इनका सफाया जवानों की वजह से हुआ है. Prime Minister का उनसे मिलना और उनके साथ दीपावली मनाना पूरी दुनिया को संदेश है कि बस्तर अब पूरी तरह आतंक मुक्त हो चुका है. Prime Minister का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.
वहीं, पूर्व Naxalite महिला सोढ़ी मंजुला ने से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने 2024 में सरेंडर किया था. मैं 15 साल तक नक्सलियों के साथ थी. अब Naxalite खत्म हो चुके हैं. सरेंडर के बाद मुझे नौकरी मिली और पुनर्वास का लाभ मिला. Prime Minister मोदी की योजनाओं से मुझे कई सुविधाएं मिली हैं और अब तक कोई समस्या नहीं हुई है.
बस्तर के एक स्थानीय शख्स ने कहा कि दीपावली के दिन Prime Minister का बस्तर आना हम लोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है. उन्होंने जवानों से मुलाकात की, मिठाई खिलाई और उनसे बातचीत भी की. यह सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने वाला कार्य है. 31 मार्च के बाद से Naxalite घटनाएं नहीं हुई हैं. यह हमारे राज्य के लिए बड़ी बात है. उन्होंने संदेश दिया है कि हम आपके साथ हैं और आप हैं तो हम सभी सुरक्षित हैं.
Prime Minister ने जवानों के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि नक्सलवाद (माओवाद) का खात्मा ही अंतिम लक्ष्य नहीं है और देश को अभी बहुत लंबा सफर तय करना है. दिवाली के अवसर पर बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हाल की सफलताओं को देश की बड़ी आकांक्षाओं को पूरा करने की मजबूत नींव बनना चाहिए.
Prime Minister ने कहा, ”आज की उपलब्धियां हमें प्रेरणा देती हैं, लेकिन यह यात्रा का अंत नहीं है. मैं फिर कहता हूं, यह यात्रा का अंत नहीं है.”
उन्होंने कहा कि नक्सलवाद और गरीबी के खिलाफ मिली सफलता एक नई उड़ान की शुरुआत है, जिसके जरिए India उन सपनों को पूरा कर सकता है, जिन्हें कई पीढ़ियों ने सदियों से देखा है.
Prime Minister ने सुरक्षा बलों के जवानों की भावना का जिक्र करते हुए कहा, “मां, तेरी शान बनी रहे, हम रहें या न रहें, तेरी शान बनी रहे.” उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि यह भावना एक नए विश्वास और संकल्प में बदल जाए.
–
एएमटी/वीसी


