
कोलकाता, 25 अगस्त . रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम बढ़ने की खबरों के बीच कोलकाता Police की एनफोर्समेंट ब्रांच (ईबी) ने Tuesday सुबह कोलकाता के कई बाजारों में छापेमारी की. यह कार्रवाई Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर की गई.
Chief Minister ने बढ़ती कीमतों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद ईबी की 10 टीमों ने श्यामबाजार, मानिकतला मार्केट, कोले मार्केट, गरिया बाजार और जादू बाबू बाजार में जाकर निरीक्षण किया.
अधिकारियों ने कई दुकानों पर जाकर जरूरी सामानों की उपलब्धता और कीमतों की जांच की. यह देखा गया कि कहीं व्यापारी सामान की जमाखोरी तो नहीं कर रहे हैं या ग्राहकों से ज्यादा कीमत तो नहीं वसूल रहे हैं.
Monday को राज्य सचिवालय नबान्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने भरोसा दिलाया था कि चीनी की कीमत को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. चीनी का दाम 65 रुपए प्रति किलो को पार कर गया है. उन्होंने चावल और चीनी की अवैध जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी.
Chief Minister ने कहा, “हमें पता चल गया है कि लीकेज कहां है. हम इसे ठीक करेंगे. यहां एक मजबूत Government है. यहां अन्याय की कोई गुंजाइश नहीं होगी.”
बताया जा रहा है कि पिछले 20 दिनों में चीनी की कीमत में करीब 20 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है. कुछ व्यापारियों ने इस बढ़ोतरी के लिए एथेनॉल की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन केंद्र Government ने कहा है कि इस बढ़ोतरी में एथेनॉल की कोई भूमिका नहीं है.
पिछले कुछ हफ्तों में चावल, खाद्य तेल, लहसुन और प्याज के दाम भी बढ़े हैं. Chief Minister की चेतावनी के बाद कोलकाता Police ने Monday रात को ही 10 ईबी टीमें बनाई थीं. इन टीमों ने Tuesday सुबह से ही अभियान शुरू कर दिया और सियालदह के कोले मार्केट से लेकर भवानीपुर के जादू बाबू बाजार तक बाजारों में छापेमारी की.
व्यापारियों और विक्रेताओं ने कहा कि जुलाई और अगस्त में लगातार बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई है, इसलिए सब्जियों के दाम बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि सब्जियों और अन्य जरूरी चीजों की जमाखोरी को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि बाद में उन्हें ज्यादा दाम पर न बेचा जा सके.
–
वीकेयू/पीएम