
New Delhi, 25 अगस्त . Gujarat विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने मंलगवार को New Delhi में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. इस दौरान Gujarat के मंत्रियों का दिल्ली दौरा भी जारी रहा.
शंकर चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि गांव, गरीब, युवा और किसान हितैषी, प्रजावत्सल Prime Minister Narendra Modi से Tuesday को New Delhi में आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
मुलाकात के दौरान सहकारिता, प्रकृति और कृषि जैसे कई अहम विषयों पर चर्चा हुई. शंकर चौधरी ने कहा कि उन्हें Prime Minister से इन विषयों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला. Prime Minister ने हमेशा अन्नदाता के हितों को सबसे ऊपर रखा है. वैश्विक दबावों के बीच भी दूध के आयात पर रोक लगाकर पशुपालकों के हितों की मजबूती से रक्षा की है.
इस मौके पर उन्होंने बताया कि मोदी Government ने 23,000 करोड़ रुपए से अधिक की गोबर-धन योजना बनाकर पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है.
इस खास मौके पर शंकर चौधरी ने Prime Minister को थराद की मातृशक्ति द्वारा हाथों से प्रेमपूर्वक बुनी गई शॉल भेंट की. उन्होंने कहा कि यह शॉल उनकी बहनों के हुनर और आत्मनिर्भरता की भावना का सुंदर प्रतीक है. Prime Minister ने जिस आत्मीयता से इसे स्वीकार किया, वह सभी माताओं-बहनों के लिए गौरव की बात है. बता दें कि यह शॉल Gujarat के थराद, शिवनगर क्षेत्र की महिला कारीगरों द्वारा तैयार की गई है. यह पारंपरिक सूफ कढ़ाई का बेहतरीन नमूना है.
इस कढ़ाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कपड़े पर पहले से कोई डिजाइन नहीं छापा जाता. कारीगर धागे गिनकर अपनी कुशलता से ज्यामितीय और पारंपरिक पैटर्न बनाते हैं. यह शॉल स्थानीय महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है और Gujarat की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पीढ़ियों से चली आ रही बुनाई कला का प्रतीक है.
–
वीकेयू/पीएम