Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

कैरीबियाई देश हैती में 50 से ज्यादा विस्थापितों को हथियारबंदों ने चुन-चुन कर मारा

कैरीबियाई देश हैती में 50 से ज्यादा विस्थापितों को हथियारबंदों ने चुन-चुन कर मारा

पोर्ट-ऑ-प्रिंस, 25 अगस्त . कैरीबियाई देश हैती की राजधानी के पास हथियारबंदों ने अचानक हमला बोल 50 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, सप्ताहांत में ये घटना घटी. पोर्ट-ऑ-प्रिंस के पास एक चर्च में शरण लिए हुए विस्थापितों को निशाने पर लिया गया. इनमें से कुछ की हत्या बेरहमी से (जैसे किसी को सजा-ए-मौत दी जाती है) की गई.

मीडिया आउटलेट ‘द हैतियन न्यूज’ ने बताया कि हैती के मेयर मैसिलॉन जीन के अनुसार, Sunday रात केन्सकॉफ में एक गैंग के हमले में लोग मारे गए. ‘विव अनसानम’ गठबंधन के सदस्यों ने पहाड़ी इलाके के कई हिस्सों पर हमला किया, जो राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस से 10 मील से भी कम दक्षिण-पूर्व में स्थित है.

जीन ने बताया कि यह खून-खराबा Sunday रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ और Monday तक जारी रहा. हथियारबंद लोग कई इलाकों में घूमते रहे, जिनमें टाउन सेंटर, म्युनिसिपल बिल्डिंग के पास विलियर स्ट्रीट, वियार्ड 1, मैडेलीन, फर्माथे 52 और थॉमसिन 48 शामिल हैं.

यह कस्बा महीनों से गैंग की हिंसा और अपने नियंत्रण का विस्तार करने की कोशिश कर रहे सशस्त्र समूहों के हमलों का सामना कर रहा है.

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सप्ताहांत में हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के पास एक चर्च में शरण लिए हुए विस्थापित लोगों पर गैंग के हमले के बाद करीब 50 लोग मारे गए हैं; इनमें से कुछ की हत्या बेरहमी से (जैसे किसी को सज़ा-ए-मौत दी जाती है) की गई.

इस हमले में कई अन्य लोग घायल हुए और कुछ अभी भी लापता हैं. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब राजधानी के बड़े हिस्से पर गैंग का कब्जा है.

हमले के बाद जारी एक बयान में, Prime Minister एलिक्स डिडियर फिल्स-एमे के कार्यालय ने शोक संतप्त परिवारों और अन्य पीड़ितों के प्रति “गहरी संवेदना” व्यक्त की. Government इलाके में सुरक्षा बहाल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है.

यह हमला Sunday रात केन्सकॉफ में हुआ, जो पोर्ट-ऑ-प्रिंस के दक्षिण-पूर्व में पहाड़ियों पर बसा एक पहाड़ी कस्बा है.

जीन ने Monday को बताया था, कि 40 शव मिले हैं और अभी कई लोग लापता हैं. जिन जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें एक ऐसी जगह भी शामिल थी जहां वे लोग रह रहे थे जो पहले ही दूसरी जगहों पर हिंसा से भागकर आए थे.

अमेरिकी महाद्वीप के सबसे गरीब देश हैती में सालों से Political अस्थिरता, प्राकृतिक आपदाएं, भ्रष्टाचार और शक्तिशाली गैंग की हिंसा का दौर चल रहा है. ये गैंग बड़े पैमाने पर हत्याओं, बलात्कार, लूटपाट और अपहरण के लिए जिम्मेदार हैं. पोर्ट-ऑ-प्रिंस के बड़े हिस्से पर गैंग का कब्जा है.

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 1.1 करोड़ की आबादी वाले इस देश में करीब 15 लाख लोग विस्थापित हैं, जबकि 50 लाख से अधिक खाद्य असुरक्षा की स्थिति से गुजर रहे हैं.

हैती में 2016 के बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ है. वहां के पिछले President, जोवेनेल मोइस की जुलाई 2021 में हत्या कर दी गई थी और उनकी जगह किसी और को नियुक्त नहीं किया गया. यहां दिसंबर 2026 में आम चुनाव होने हैं.

–

केआर/

Share