
सहारनपुर, 25 अगस्त . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने Tuesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने चीन के बढ़ते दाम को लेकर Government को घेरा और दावा किया कि आगे चलकर टमाटर के दाम में भी इजाफा होगा. देश के अंदर गरीब परिवारों के लिए चूल्हा जलाना मुश्किल हो जाएगा. आलम यह है कि महंगाई से गरीब आदमी की कमर टूट रही है. चीन के दाम 42 रुपये से बढ़कर 70 रुपये तक पहुंच गए हैं.
उन्होंने कहा कि गन्ने किसानों को पिछले पांच सालों से बकाया भुगतान नहीं मिल पा रहा है. गन्ने के दाम में इजाफा नहीं किया जा रहा है. Government की ओर से खाद के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. किसानों का लागत मूल्य नहीं निकल पा रहा है. यूपीए शासनकाल में चीनी के दाम 30 रुपये थे, जो अब दोगुने हो चुके हैं. भाजपा अर्थव्यवस्था भी दोगुनी नहीं कर पाई.
वहीं, मनु स्मृति को लेकर उपजे विवाद पर भी इमरान मसूद ने अपना रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं. राहुल महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर पूरी तरह से कृत-संकल्पित हैं. राहुल गांधी लगातार महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं. ऐसी स्थिति में इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. महिलाओं को सशक्त करने के लिए समाज को भी तैयार होना होगा. बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं. इसमें हिंदू और मुस्लिम की बात ही नहीं है. यह समाज से जुड़ा विषय है और इसमें दोहरा रवैया जैसा कुछ भी नहीं है. आरएसएस में महिलाओं की भागीदारी क्या है? यह साफ होना चाहिए. इनका बस नहीं चल रहा है, नहीं तो ये लोग संविधान को रौंद देंगे.
साथ ही, उन्होंने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम अपना पक्ष मजबूती से रख रहे हैं. हम पूरी मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान पर उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह का नैरेटिव मौजूदा समय में प्रचारित किया जा रहा है, उसकी लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं. हालांकि, इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि अखिलेश यादव भी उनका साथ निभा रहे हैं. मौजूदा समय में राहुल गांधी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.
सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्तावों को पारित किए जाने की खबर है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा कि आप प्रस्ताव पास करते रहिए लेकिन सच्चाई यह है कि धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है. आज की तारीख में धरातल पर स्थिति कैसी है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. बेरोजगारी दर कहां जा रही है, यह बात किसी से छिपी नहीं है.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एक बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि वो तो भाजपा के एजेंडे के हिसाब से बोलते रहेंगे.
–
एसएचके/पीएम