
Patna, 25 अगस्त . कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) एक बार फिर 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करने वाली है. सीजेपी का दावा है कि Government ने जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए हैं. इस पर बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की Political भूख बढ़ गई है.
Patna में से बातचीत में राम कृपाल यादव ने कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को एक Political पार्टी के रूप में खड़ा करने की कोशिश है. Government छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से ले रही है, लेकिन शायद उनकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ गई हैं. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े लोग राजनीति और पद हासिल करने की अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते अलग Political दुकान खोलना चाहते हैं.
बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक द्वारा छात्रों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर Government की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर राम कृपाल यादव ने सही ठहराया.
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बयान था. एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा छात्रों के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है. Government ने मामले में उचित कार्रवाई की है और सही फैसला लिया है. छात्रों के लिए इस तरह के शब्दों की कड़ी निंदा होनी चाहिए. एनडीए Government ने परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है.
छात्रों से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों की ओर से आवाज उठाए जाने पर राम कृपाल यादव ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है, इसलिए वह खुद ही अपने लिए मुद्दे खड़े करता रहता है. विपक्ष खुद ही एक मुद्दा बन गया है.
उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र हो या राज्य Government, हमने छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया है और उनके समाधान के लिए कदम उठाए हैं. छात्र Government के काम से संतुष्ट हैं, लेकिन विपक्ष ने इस मामले में केवल Political लाभ के लिए हस्तक्षेप किया है.
राम कृपाल यादव ने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों से जुड़े मुद्दे पर Political रोटी सेंकने के लिए इसमें शामिल हो गया है.
–
डीकेएम/एबीएम