ग्रेटर नोएडा में नशे के कारोबार में लिप्त महिला समेत दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 25 अगस्त . ग्रेटर नोएडा में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ Police को बड़ी सफलता मिली है. थाना सूरजपुर Police और अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

Police ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 1.07 किलोग्राम सफेद पाउडर (ड्रग्स) बरामद किया है. Police के मुताबिक बरामद पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है. इसके अलावा आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक काला बैग और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली चार पॉलीथिन भी बरामद की गई हैं.

Police के अनुसार, यह कार्रवाई 25 अगस्त 2026 को थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम भूड़ा में स्टेडियम के सामने बने एक मकान पर की गई. टीम को सूचना मिली थी कि वहां विदेशी नागरिकों द्वारा संदिग्ध गतिविधियां की जा रही हैं. सूचना के आधार पर Police और अभिसूचना इकाई की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी. कार्रवाई के दौरान मौके से दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सफेद पाउडर बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबी जोएल पुत्र साबी नेल्सन, निवासी याउंडे कंट्री, कैमरून, उम्र करीब 32 वर्ष और अमादा लतीफा पुत्री अमादा, निवासी डेल्टा स्टेट, अगबोर, नाइजीरिया, उम्र करीब 33 वर्ष के रूप में हुई है.

Police ने बरामद सफेद पाउडर को ड्रग्स बताया है. पदार्थ की वास्तविक प्रकृति और उसमें मौजूद नशीले तत्वों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद की जाएगी. Police की कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों से उनके पासपोर्ट के संबंध में पूछताछ की गई. Police के मुताबिक दोनों आरोपी मौके पर अपना पासपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके. इस संबंध में अभिसूचना इकाई द्वारा संबंधित दूतावास को भी जानकारी दी जा रही है. Police यह भी जांच कर रही है कि दोनों विदेशी नागरिक India में किस उद्देश्य से रह रहे थे और उनके वीजा तथा अन्य दस्तावेजों की वैधता क्या थी.

Police ने आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजपुर में अन्य धाराओं के साथ विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है. बरामदगी के आधार पर Police अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है. जांच टीम आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान की भी जांच कर रही है. Police को आशंका है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग सामग्री का इस्तेमाल नशीले पदार्थों को तौलने और अलग-अलग पैकेट में तैयार करने के लिए किया जा रहा था.

मोबाइल फोन की जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे और नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से और किसे की जाती थी. Police के मुताबिक इस मामले में आगे की जांच जारी है. बरामद पदार्थ को जांच के लिए भेजे जाने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क की पूरी कड़ी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

पीकेटी/डीएससी

Leave a Comment