फ्रांस दौरे पर सीएम मान को लेकर मजीठिया का हमला, बोले- पंजाब में संकट के बीच पेरिस में मना रहे जन्मदिन

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है. शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister ने 16 अक्टूबर को फिल्लौर में नशे की हालत में Police मीटिंग की और अब प्रदेश में परविंदर झोटा मामले पर अशांति के बीच पेरिस में जन्मदिन मना रहे हैं.
पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के फ्रांस यात्रा को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, “उनका जन्मदिन है. मैंने आज ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ को लेकर पोस्ट भी किया था, जो एक मशहूर हिंदी गाना है, रंग-रंगीलियां मनाने गए हैं.”
उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि 16 अक्टूबर को उन्होंने फिल्लौर में Police की मीटिंग बुलाई. उस मीटिंग में वह नशे में थे, उनके बोलने के अंदाज से यह साफ पता चल रहा था. अब वह फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं, वह पेरिस चले गए हैं.
शिअद नेता ने कहा कि हालात देखिए, जब पंजाब में परविंदर झोटा मामले को लेकर इतनी अशांति है, आप नशे के मुद्दे पर मीटिंग कर रहे हैं, जबकि आप खुद नशे में हैं. Chief Minister होते हुए नशे में धुत होकर नशे के खिलाफ मीटिंग कर रहे हैं, ये आखिर हो क्या रहा है?
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. अमरदीप ग्रेवाल, जिनकी तस्वीरें मैंने आज ट्वीट के साथ साझा की हैं, वह उनके हर पारिवारिक समारोह और निजी कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं. वह Chief Minister की पत्नी के भाई हैं और प्रभावी रूप से Chief Minister के साढू हैं. उन पर बहुत गंभीर आरोप हैं.
उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करती है. अगर किसी के साथ बलात्कार हुआ, किसी लड़की का शोषण हुआ हो, और उससे 5 करोड़ लेकर उस आदमी को इन्होंने अमेरिका भिजवा दिया. आज तक Police ना तो उन्हें पकड़ रही है, ना पता लगाने की कोशिश कर रही है. ये सारे मामले में ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक किया था.
बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि Chief Minister इस मामले में चुप रहे. अगर किसी मामले में ईडी ने उन्हें पकड़ा है, वो एक मामला है. ये बहुत ही गंभीर मामला है कि पीड़ित लड़की की तरह से कोर्ट में बयान दर्ज हो गए हैं, वो कैसे मुमकिन है कि वो जेल से छूटकर दो महीने के अंदर-अंदर अमेरिका भी पहुंच गया.
–
केके/वीसी


