Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,राष्ट्रीय

‘फैटी लिवर मुक्त रांची’ अभियान की शुरुआत, मोबाइल वैन से गांव-गांव और मुहल्लों में होगी जांच

‘फैटी लिवर मुक्त रांची’ अभियान की शुरुआत, मोबाइल वैन से गांव गांव और मुहल्लों में होगी जांच

‘फैटी लिवर मुक्त रांची’ अभियान की शुरुआत, मोबाइल वैन से गांव-गांव और मुहल्लों में होगी जांच

रांची, 23 नवंबर . रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर ‘फैटी लिवर मुक्त रांची अभियान’ की Monday को औपचारिक शुरुआत हो गई. रांची के सीसीएल मुख्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में Jharkhand के Governor संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया और विश्वविख्यात लिवर रोग विशेषज्ञ पद्म भूषण डॉ एसके सरीन ने संयुक्त रूप से इस अभियान का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर Governor संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण फैटी लिवर की समस्या गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है. शुरुआती अवस्था में इसके स्पष्ट लक्षण सामने नहीं आते हैं. इसलिए समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श बेहद जरूरी है. संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और वजन पर नियंत्रण रखकर इस बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है.

Governor ने कहा कि विशेष सुविधाओं से लैस मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से लोगों तक जांच और स्वास्थ्य जागरूकता की सुविधा पहुंचाने की यह पहल सराहनीय है. स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं.

उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए संजय सेठ को बधाई दी. साथ ही Union Minister मनसुख मांडविया और डॉ. एसके सरीन के योगदान के प्रति आभार जताया. अभियान को सीएसआर के तहत सहयोग देने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की भी सराहना की.

संजय सेठ की पहल पर 2.80 करोड़ रुपए की लागत से दो अत्याधुनिक मोबाइल स्क्रीनिंग वाहन तैयार किए गए हैं. इनमें आधुनिक स्कैनिंग मशीनें लगाई गई हैं. इनके माध्यम से एक व्यक्ति की जांच में करीब पांच मिनट का समय लगेगा. ये वाहन रांची Lok Sabha क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों को मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

अभियान के शुरुआती चरण में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं युवाओं की नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके तहत करीब 40 कॉलेजों के 50 हजार और 60 स्कूलों के 50 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

विद्यार्थियों को फैटी लिवर के कारणों, बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. अभियान के तहत रांची जिले और आसपास के क्षेत्रों में 18 प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय क्लिनिक स्थापित करने की योजना है.

इसके अलावा करीब एक हजार स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. मोबाइल वैन को 500 स्थानों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान की प्रत्येक तीन महीने पर समीक्षा भी की जाएगी. आईएलबीएस के निदेशक डॉ. एसके सरीन के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान में आईएलबीएस और रांची सदर अस्पताल का सहयोग रहेगा. इसका उद्देश्य केवल बीमारी की जांच करना नहीं, बल्कि लोगों को फैटी लिवर के खतरे, शुरुआती पहचान, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना भी है.

–

एसएनसी/एमएस

Share