पीएम मोदी के वैशाली दौरे को लेकर लोगों में उत्साह, संजय सरावगी बोले- बिहार के लिए बड़ा दिन

New Delhi, 21 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi Saturday को बिहार के वैशाली जिले के दौरे पर पहुंचेंगे. इस दौरान वे बहुप्रतीक्षित ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. Prime Minister के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है.
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने Prime Minister के दौरे को बिहार के लिए बड़ा दिन बताया. उन्होंने कहा कि वैशाली की धरती पर Prime Minister के आगमन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. Prime Minister के आने में अभी समय है, लेकिन आधा पंडाल भर चुका है. सरावगी ने कहा कि Prime Minister जब भी बिहार आते हैं, बड़ी सौगात लेकर आते हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister का संकल्प विकसित India और आत्मनिर्भर India का निर्माण करना है. विकसित और आत्मनिर्भर India का रास्ता बिहार से होकर ही गुजरता है. Prime Minister की सभा जिस स्थान पर हो रही है, वह 1,400 एकड़ का औद्योगिक कॉरिडोर है. आने वाले समय में यहां बड़े-बड़े उद्योग स्थापित होंगे, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी.
सरावगी ने बताया कि Prime Minister के आगमन से एक दिन पहले लगभग दो लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं. बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने बिहार में उद्योग लगाने के लिए इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने कहा कि आज हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास Prime Minister के हाथों होने वाला है.
उन्होंने नीतीश सेतु को मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा कि यह सेतु नेपाल और उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ेगा. इसके साथ ही आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे, जो बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे है, से यहां के लोगों को आर्थिक तौर पर भी बहुत फायदा मिलेगा.
वहीं, Prime Minister द्वारा नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर पूर्व राजद नेता शिव चंद्र राम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि इस पुल को लाने के पीछे तेजस्वी यादव का पूरा प्रयास था. पुल के निर्माण के लिए उन्होंने दिल्ली से लेकर बिहार तक अपनी पूरी ताकत लगाई थी. उस समय वे स्वयं मंत्री भी थे.
शिव चंद्र राम ने कहा कि आज का कार्यक्रम उन्हीं के निर्वाचन क्षेत्र में हो रहा है. इसलिए वे Prime Minister को बधाई देते हैं. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि Prime Minister आज बिहार को निश्चित रूप से विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा देंगे.
–
पीआईएम/एएस


