पीएम मोदी के नेतृत्व में अब दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है सुरक्षित भारतः सीएम योगी

वाराणसी, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया. इस अवसर पर रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में रक्षा मंत्री व Chief Minister सभी नेताओं ने Prime Minister Narendra Modi के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष’ का अवलोकन किया. रक्षा मंत्री व Chief Minister ने पीएम की कर्मभूमि वाराणसी से उनकी जन्मभूमि वडनगर जाने वाली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया.

250 बाइकों पर सवार 500 युवा इस यात्रा को पूरा करेंगे. यात्रा शुरू होने पर इन युवाओं पर पुष्पवर्षा की गई. कार्यक्रम में Prime Minister के नेतृत्व में देश में आए सकारात्मक परिवर्तन पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई. Chief Minister ने काशी के लोकप्रिय सांसद व Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने बाबा विश्वनाथ, मां गंगा व मां अन्नपूर्णा से पीएम मोदी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना के साथ Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर व विकसित India की संकल्पना को पूरा करने की प्रार्थना की.

सीएम ने इस वर्ष को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि Prime Minister के सेवा संकल्प के 25 वर्ष 7 अक्टूबर 2026 को पूरे होने जा रहे हैं. 7 अक्टूबर 2001 को मोदी ने Gujarat के Chief Minister के रूप में शपथ ली थी. उन्होंने बिना रुके, झुके, डिगे ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र के साथ इस यात्रा को बढ़ाया. तप, परिश्रम, साधना के साथ Prime Minister के रूप में उनकी गौरवशाली यात्रा का दर्शन कर देशवासी नए India पर गौरव की अनुभूति कर रहे हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित India अब दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करता है.

सीएम योगी ने पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज से दो यात्राएं प्रारंभ हो रही है. 75 वर्ष पहले मोदी जी का जन्म Gujarat के पौराणिक गांव वडनगर में हुआ था. Gujarat की पावन नदियों के जल को लेकर 25-25 बाइक पर वहां से 10 यात्राएं चलेंगी. इसी क्रम में यूपी की 10 पावन नदियों का जल लेकर काशी से 10 यात्राएं विभिन्न मार्गों से होते हुए वडनगर को प्रस्थान करेंगी. ये यात्राएं काशी व वडनगर के महत्व को 10 राज्यों तक पहुंचाएंगी. यूपी की पवित्र नदियों का जल वडनगर में भगवान हाटकेश्वर को अर्पित होगा और Gujarat की नदियों का जल बाबा विश्वनाथ को समर्पित होगा.

Chief Minister ने कहा कि ऊर्जा के प्रतीक युवा इस यात्रा के सहभागी बने हैं. 20 दिन की बाइक यात्रा में समय देने वाले युवाओं का अभिनंदन करते हुए सीएम ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ को बढ़ाने वाली इस यात्रा में युवाओं को प्रतिदिन 100 किलोमीटर की दूरी तय कर चार बड़े कार्यक्रमों से जुड़ना है. रोमांच से भरी इस यात्रा के जरिए युवाओं का अलग-अलग राज्यों में संवाद व सेवा के कार्यक्रमों से भी जुड़ाव होगा. आज से 7 अक्टूबर तक चलने वाली यह यात्रा हमेशा स्मरणीय रहेगी.

उन्होंने कहा कि आज से 75 वर्ष पहले वडनगर से भी एक यात्रा प्रारंभ हुई थी. वहां के सामान्य परिवार में जन्म लेकर India के Prime Minister और विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में मोदी की यात्रा देश-दुनियावासी देख रहे हैं. 25 वर्ष पहले सेवा की जो यात्रा पीएम मोदी ने Gujarat से प्रारंभ की थी, उसमें India का हर नागरिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी रहा है. सीएम ने Prime Minister की 25 वर्ष की शानदार यात्रा में आए बदलाव की कहानी सुनाई. उन्होंने कहा कि गांव अपनी बदलती कहानी को सुनाते हुए आत्मनिर्भर हो गए हैं. आजादी के बाद दशकों तक गरीबों को आवास नहीं मिला, लेकिन पीएम मोदी ने 12 वर्ष में 4 करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराया.

नारी गरिमा का जिक्र करते हुए सीएम ने परिवर्तन की कहानी सुनाई. उन्होंने कहा कि घर में शौचालय न होने के कारण नारी को अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता था, किंतु आज 12 करोड़ घरों में बने शौचालय नारी गरिमा के प्रतीक हैं. Chief Minister ने कहा कि पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प की यह यात्रा बिना किसी सिफारिश, लेनदेन के योग्यतानुसार युवाओं को नौकरी मिलने की कहानी सुनाती है. यह यात्रा 11 करोड़ परिवारों में उज्जवला योजना के तहत हर माता के जीवन में आए बदलाव की कहानी भी सुना रही है. जिन गांवों ने आजादी के बाद दशकों तक बिजली नहीं देखी, अब वहां हर घर में दूधिया प्रकाश चमकता है. गांव-गांव में इंटरनेट व बैंकिंग सेवा मिल रही है. यह कहानी उस गरीब की भी है, जिसे पीएम मोदी ने अपने विजन से सामान्य परिवार के रूप में स्थापित करने के लिए स्वस्थ माहौल उपलब्ध कराया. इस यात्रा में आयुष्मान India के तहत वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर के कारण 60 करोड़ लोगों के जीवन में आए बदलाव की कहानी भी है.

सीएम ने स्टार्टअप इकोसिस्टम की चर्चा कर युवाओं के जीवन में आए परिवर्तन को बताया. उन्होंने कहा कि युवा खुद कहते हैं कि अब नौकरी के पीछे नहीं भागेंगे, बल्कि नौकरी देकर अन्य लोगों को जीवन में परिवर्तन लाएंगे. देश में इकोसिस्टम स्थापित कर करोड़ों नौजवानों के जीवन में परिवर्तन लाया गया है. कारीगरों व हस्तशिल्पियों के माध्यम से परंपरागत उद्यमों को पुनर्जीवित करने में सफलता प्राप्त की है. यह यात्रा स्टैंड-अप इंडिया, डिजिटल इंडिया के कारण आए परिवर्तन की कहानी को लेकर चलेगी.

Chief Minister ने कहा कि देश में कोविड काल से लगातार 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन मिल रहा है. सीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए रोड, एयर, रेल कनेक्टिविटी, मेट्रो आदि की भी चर्चा की. कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में India में अनेक यूनिट स्थापित हुईं, प्रोडक्शन प्रारंभ हुआ. क्वांटम कंप्यूटिंग, एआई मिशन, ड्रोन टेक्नोलॉजी, और रोबोटिक्स के क्षेत्र में India नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है.

उन्होंने कहा कि India को दुनिया अब शक की निगाहों से नहीं देखती, बल्कि यहां की अर्थव्यवस्था टॉप-4 इकॉनमी में खड़ी है. नया India विरासत का भी सम्मान करता है. पहली बार India में विरासत व विकास का अद्भुत समन्वय दिख रहा है. काशी विश्वनाथ धाम, 500 वर्ष बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का विराजमान होना, विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर, 2019 का कुंभ व 2025 का प्रयागराज महाकुंभ, बद्रीनाथ धाम, केदारपुरी व महाकाल लोक नए India के दर्शन करा रहे हैं.

सीएम योगी ने विश्वास जताया कि यह यात्रा ऊर्जा से भरपूर होकर सकारात्मक भाव के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विरासत और विकास, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ बढ़कर अपनी छाप छोड़ेगी और पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारने में सफल होगी.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment