
New Delhi, 17 सितंबर . दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि Governmentी स्कूलों के 11 बच्चों और मल्टीमीडिया के छात्रों ने मिलकर पीएम मोदी को समर्पित दो गाने बनाए हैं. एक गाने को Governmentी स्कूल के बच्चों ने गाया है, जिसके वीडियो में 150 से 200 बच्चों ने हिस्सा लिया, वहीं दूसरा गाना मैक्स साउथ एक्सटेंशन के जेन-जी युवाओं ने पूरी तरह एआई की मदद से क्रिएट किया है. शिक्षा मंत्री ने बताया कि यही असली नौजवान हैं, जो विकसित India 2047 के लक्ष्य में अपना योगदान दे रहे हैं.
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, “दिल्ली के Governmentी स्कूलों के बच्चों और मल्टीमीडिया की पढ़ाई करने वाले युवाओं के दो समूहों ने दो गीत बनाए हैं. एक गाना दिल्ली के Governmentी स्कूलों के 11 बच्चों ने गाया है और उसके वीडियो में अलग-अलग समय पर करीब 150 से 200 बच्चों ने हिस्सा लिया है. मैं उन सभी बच्चों को धन्यवाद देता हूं.”
उन्होंने कहा कि बच्चों और प्रोफेसर ने इसे कंपोज किया. यह हैं असली नौजवान, जो India के Prime Minister के साथ देश को विकसित India 2047 बनाने के लिए काम कर रहे हैं.
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि यह गीत मल्टीमीडिया में काम करने वाले और पढ़ाई कर रहे नौजवानों ने बनाया है, जिन्हें आज की भाषा में जेन-जी कहा जाता है. उन्होंने इसे डिजिटल मल्टीमीडिया के जरिए तैयार किया है. दोनों समूहों के बच्चों और उनके प्रोफेसर्स ने मिलकर इस आइडिया को तैयार किया है. जिन 11 बच्चों ने गाना गाया है, वे भी यहां मौजूद हैं.
वहीं, गाना बनाने वाले युवाओं ने कहा, “हम सभी साउथ एक्सटेंशन से हैं. हमने जो भी क्रिएट किया है, वह पूरा का पूरा एआई की मदद से किया है. गाना लिखने का काम सर के साथ बैठकर चर्चा के बाद किया गया. Sunday को हमने सर के साथ बैठकर तय किया कि शॉट्स कैसे होने चाहिए, शॉट डायरेक्शन क्या होगा और फिर उस डायरेक्शन को एआई की मदद से हकीकत में बदला.”
युवक ने कहा कि हम सब बहुत खुश थे कि हम पीएम मोदी के लिए कुछ बना रहे हैं, क्योंकि Prime Minister को कुछ समर्पित करने का मौका बहुत कम मिलता है. हम चाहते हैं कि Prime Minister मोदी आगे आएं और हम हमेशा उनके समर्थन में रहेंगे.
प्रोफेसर ने कहा कि इस गाने का लक्ष्य Prime Minister मोदी को समर्पित करना था. अगर आप गाना सुनेंगे तो आपको जेन-जी की भाषा समझ आएगी. बहुत से लोग ट्यूटोरियल देखकर सीख रहे हैं कि जेन-जी क्या वर्ड यूज करते हैं, उनकी क्या भाषा क्या है.
उन्होंने आगे कहा कि हमने गाने में उसी भाषा का इस्तेमाल किया है, ताकि आज की जेन-जी से कनेक्ट हो सकें और Prime Minister का विजन उनकी ही भाषा में उन तक पहुंचे. यह काम करने का मौका हमें हमारे डायरेक्टर वेंग सर की वजह से मिला और मंत्री (आशीष सूद) को यह गाना बहुत पसंद आया. मैं सबसे कहूंगा कि एक बार जरूर सुनें.
–
केके/डीकेपी