पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान, अमित शाह से राजनाथ तक ने दीर्घायु की कामना की

New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन और 25 साल के सार्वजनिक जीवन के सम्मान में देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक ने दीया जलाकर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज India के Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर एक दीया जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घजीवी होने की ईश्वर से कामना की. उनके नेतृत्व में विकसित India का संकल्प और अधिक मजबूत हो, यही मंगलकामना है. आप सभी से भी आग्रह है कि पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने के लिए एक आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित करें.”

Ahmedabad में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल के साथ जगन्नाथ मंदिर में आरती की. यह कार्यक्रम पीएम मोदी के जन्मदिन के जश्न और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत के हिस्से के तौर पर आयोजित किया गया था.

नागपुर में Union Minister नितिन गडकरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान दीया जलाया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भूटान से इस अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने पोस्ट किया, “थिम्पू के मशहूर ताशीछो जोंग में राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की गरिमामयी उपस्थिति में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया. हमने Prime Minister Narendra Modi की 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा को सम्मान दिया, जिसका दुनिया भर में अनगिनत लोगों के जीवन पर असर पड़ा है. इस खास मौके पर हमारे साथ Prime Minister शेरिंग तोबगे, भूटान के विदेश मंत्री डी एन ढुंगेल, भूटान में India के दोस्त और भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए.”

Maharashtra के Governor जिष्णु देव वर्मा ने लोक भवन के देवी मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया. उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और लगातार सफलता के लिए प्रार्थना की और कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटे.

हैदराबाद में तेलंगाना के Governor शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, “आज India के Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन है और तेलंगाना के लोगों की ओर से हम उन्हें बधाई देते हैं. उन्होंने अपना जीवन पूरी तरह से सेवा के लिए समर्पित कर दिया है, इसीलिए आज उनके जन्मदिन पर लोक भवन और रेड क्रॉस के जरिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है.”

Union Minister गिरिराज सिंह ने बलिया और बेगूसराय में दीया जलाते हुए लिखा, “जन-जन के स्नेह और आशीर्वाद से जगमगाता यह दीप, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और विकसित India के संकल्प का प्रतीक है.”

यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Lucknow स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने लिखा, “Prime Minister का यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन देश को सदैव प्राप्त होता रहे, इस मंगलकामना के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान देशभर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है.”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, “पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व से India को विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण की नई दिशा दी है. ईश्वर उन्हें शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment