पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 25 दिव्यांगों ने किए रामलला के दर्शन, लंबी उम्र की कामना की

अयोध्या, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने 25 दिव्यांगों और 60 लोगों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए. सभी लोगों ने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन पूजन कर पीएम की लंबी उम्र की कामना की.

से बातचीत करते हुए दिल्ली के पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल कहा, “दिल्ली से हवाई मार्ग से 25 दिव्यांगों के साथ 60 लोगों को लेकर अयोध्या आए हैं. विश्व के सर्वोच्च नेता Narendra Modi के जन्मदिन पर यहां आए हैं. हम लोग पहले हनुमानगढ़ी गए, इसके बाद हम लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए. हम लोगों ने रामलला से प्रार्थना की कि उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन हो. इसके साथ ही हम लोगों ने भगवान से उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने वाले Chief Minister योगी आदित्यनाथ की भी लंबी उम्र हो और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की.”

श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा, “Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाया है, महिलाओं को सुरक्षा दी और कानून-व्यवस्था अच्छी की है. उन्होंने यहां बहुत ज्यादा विकास किया है, ऐसे योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से Chief Minister बनें, यही हमारी कामना है.” उन्होंने कहा, “यह हमारी 8वीं हवाई यात्रा है. हमारी सभी हवाई यात्राएं Prime Minister मोदी के जन्मदिन पर होती हैं. एक बार हम लोगों ने प्रार्थना की थी Narendra Modi फिर से Prime Minister बनें, भगवान ने हमारी सुनी और वे फिर से देश के Prime Minister बने.”

रामलला के दर्शन करने आए ओम ने कहा, “श्याम सुंदर अग्रवाल ने Prime Minister मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 25 दिव्यांगों को दिल्ली से अयोध्या दर्शन कराने के लिए लाए हैं. पहले हम लोगों ने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. इसके बाद हम लोगों ने रामलला के दर्शन किए. भगवान से हम लोगों ने यही कामना की है कि Prime Minister मोदी को लंबी उम्र दें.

रामलला के दर्शन करने आई आरूही ने कहा कि मैं फ्लाइट से अयोध्या दर्शन करने के लिए आई हूं. Prime Minister Narendra Modi की लंबी उम्र के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा है. अशोक कुमार कपूर ने कहा कि पहली बार हवाई यात्रा कर अयोध्या आया हूं. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनको लंबी उम्र दें. पीएम मोदी हम सब के लिए काम कर रहे हैं.

एसडी/पीएम

Leave a Comment