पीएम मोदी ने देश को बड़ा सोचना सिखाया, जीएसटी और इन्फ्रा जैसे सुधारों से बदली अर्थव्यवस्था: इंडस्ट्री

Mumbai , 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76 साल के होने और जनसेवा में 25 साल पूरे करने पर इंडस्ट्री लीडर्स ने Thursday को कहा कि उन्होंने देश को बड़ा सोचना सिखाया है. साथ ही, वस्तु एंव सेवा कर (GST) और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सुधारों के जरिए देश में कारोबार के माहौल को बदला है.

समाचार एजेंसी से बातचीत में फिक्की के सेक्रेटरी जनरल अनंत स्वरूप ने कहा कि जनसेवा में 25 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने देश को बड़ा सोचना सिखाया है.

स्वरूप ने आगे कहा कि उनके विजन के तहत इस Government ने कुछ बहुत बड़े और क्रांतिकारी बदलाव किए हैं. GST ऐसा ही एक बदलाव है जिसने देश के अंदर व्यापार करने का तरीका बदल दिया है. इससे बड़े वेयरहाउस बने हैं, टैक्स से जुड़े नियम आसान हुए हैं और लॉजिस्टिक्स की लागत कम हुई है. यह इस Government की एक बड़ी उपलब्धि है.

उन्होंने आगे कहा कि इस Government का एक बड़ा सुधार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस है. इसके तहत देश में काफी सारे पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स और हाइवे का निर्माण किया गया है. इससे देश की इंडस्ट्री में एक नई जान आई है और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आई है.

वहीं, पीएचडीसीसीआई के सीईओ और सेक्रेटरी जनरल डॉ.रणजीत मेहता ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के बीते 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने कई क्षेत्रों में विकास किया है, इसमें डिजिटल इकोसिस्टम, इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवाओं को सशक्त बनाना शामिल हैं.

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, आत्मनिर्भर India अभियान के तहत देश में घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना भी उनके अब तक के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

वहीं, से बातचीत में डब्ल्यूटीसी Mumbai के अध्यक्ष, विजय कलंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक स्तर पर साख बढ़ी है. उन्होंने कई ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिसका फायदा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिला है, जिसमें ‘जनधन योजना’ और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाएं शामिल हैं.

एबीएस

Leave a Comment