
New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर ‘मोदी स्टोरी’ ने एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट में बताया है कि कैसे 17 सितंबर का दिन साल दर साल सेवा का प्रतीक बनता गया. ‘मोदी स्टोरी’ ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि Prime Minister के लिए जन्मदिन का मतलब खुद के लिए जश्न मनाना नहीं बल्कि सेवा करना है.
मोदी स्टोरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “हममें से ज्यादातर लोगों के लिए जन्मदिन वो दिन होता है जो हम अपने लिए मनाते हैं. Narendra Modi के लिए 17 सितंबर का मतलब कुछ अलग बन गया है. किसी परिवार को नए घर की चाबी मिलती है. महिलाओं के लिए नई पहल शुरू होती है. किसी लंबे समय से प्रतीक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का पहला कदम उठता है. साल दर साल यह दिन सेवा का प्रतीक बनता गया है. शायद जीवन के एक और साल का जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका कोई नहीं कि उस दिन को किसी और के लिए मायने रखने लायक बनाया जाए.”
मोदी स्टोरी ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें पिछले सालों में 17 सितंबर को हुए कामों का जिक्र किया गया है.
2025 में Prime Minister के जन्मदिन के अवसर पर हेल्दी वुमन, स्ट्रॉन्ग फैमिली कैंपेन लॉन्च किया गया था. आदिवासी समुदायों को Governmentी योजनाओं से जोड़ने के लिए आदि सेवा पर्व शुरू किया गया था. एक करोड़वां सिकल सेल स्क्रीनिंग और काउंसलिंग कार्ड बांटा गया. Madhya Pradesh में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की आधारशिला रखी गई थी.
2024 में Odisha की महिलाओं के लिए बड़ी योजना सुभद्रा लॉन्च की गई थी. 26 लाख पीएमएवाई लाभार्थियों ने गृह प्रवेश में हिस्सा लिया. इसके साथ ही आवास प्लस 2024 ऐप लॉन्च किया गया था.
2023 में कारीगरों और शिल्पकारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की गई थी. द्वारका, दिल्ली में यशोभूमि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के फेज-1 का उद्घाटन किया गया था.
2022 में नामीबिया से लाए गए चीतों के पहले जत्थे को छोड़ा गया था. इसके बाद उन्होंने Madhya Pradesh के कराहल में महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में हिस्सा लिया था.
2021 में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम मोदी ने एससीओ समिट को संबोधित किया था. उसी दिन India ने कोरोना के दो करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज का काम पूरा किया गया था.
2020 में जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने कोविड राहत कार्यों का समन्वय किया था. 2019 में उन्होंने सरदार सरोवर बांध का 138.68 मीटर के पूर्ण स्तर तक पहुंचने पर निरीक्षण किया था. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास पर्यटन परियोजनाओं का दौरा भी किया था.
2018 में Prime Minister ने वाराणसी के नरूर गांव में स्कूली बच्चों के साथ दिन बिताया था और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की थी. अगले दिन वाराणसी में करीब 557 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी.
2017 में पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध राष्ट्र को समर्पित किया था. राष्ट्रीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय की आधारशिला रखी और कृषि सहकारी समितियों के कार्यक्रमों में शामिल हुए थे.
2016 में Prime Minister ने Gujarat के दाहोद के आदिवासी क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और सामाजिक अधिकारिता शिविर में हिस्सा लिया और हजारों दिव्यांगों को सहायता सामग्री बांटी.
2015 में पीएम मोदी ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने पर आयोजित शौर्यांजलि प्रदर्शनी का दौरा किया था.
बता दें कि पीएम मोदी 2026 में अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस दिन भी उन्होंने सेमीकॉन इंडिया के पांचवें एडिशन का आगाज किया है. इसके साथ ही Prime Minister ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी की है.
–
वीकेयू/पीएम