
New Delhi, 17 सितंबर . विदेश मंत्रालय (एमईए) की फैक्ट चेक टीम ने Thursday को social media पर फैलाए जा रहे कई भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण पोस्टों को लेकर लोगों को सावधान किया. इन पोस्टों में दावा किया जा रहा था कि India में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद कई विश्व नेता बीमार पड़ गए हैं.
एमईए फैक्ट चेक ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भ्रामक! लोगों को social media पर फैलाए जा रहे ऐसे दुर्भावनापूर्ण पोस्टों से सावधान रहना चाहिए.”
एमईए फैक्ट चेक ने ‘फर्स्ट स्क्वाक’ नामक अकाउंट की एक पोस्ट भी साझा की. उस पोस्ट में दावा किया गया था, “बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामाफोसा सहित कई विश्व नेता India में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद कथित रूप से बीमार पड़ गए हैं. वहीं, चीन के President शी जिनपिंग के बारे में रिपोर्टों की पुष्टि नहीं हुई है.”
फैक्ट चेक टीम ने ‘अनयूजुअल व्हेल्स’ की एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें कहा गया था, “ताजा जानकारी: दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामाफोसा समेत कई विश्व नेता, और कथित रूप से चीन के शी जिनपिंग भी, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद बीमार पड़ गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.”
एमईए फैक्ट चेक ने ‘रॉ एग नेशनलिस्ट’ नामक अकाउंट की एक पोस्ट भी साझा की. इस पोस्ट में एक वीडियो के साथ लिखा गया था, “विशेष: मैं अब ब्रिक्स सम्मेलन के लिए तैयार किए गए भोजन का पहला वीडियो दिखा सकता हूं, जिसने कथित तौर पर शी जिनपिंग और सिरिल रामाफोसा को बीमार कर दिया.”
फैक्ट चेक टीम ने ‘डक्का-डक्का’ नाम के एक यूजर की पोस्ट का भी उल्लेख किया. इस पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामाफोसा और चीन के President शी जिनपिंग सहित कुछ नेताओं को India में आयोजित ब्रिक्स कार्यक्रम के दौरान फूड पॉइजनिंग हो गई थी. एमईए फैक्ट चेक ने इस दावे को भ्रामक बताया.
इसके अलावा, ‘ब्रिक्स न्यूज’ नामक ‘एक्स’ अकाउंट की एक पोस्ट भी साझा की गई, जिसमें दावा किया गया था, “दक्षिण अफ्रीका के President रामाफोसा India में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद बीमार हो गए.”
एमईए फैक्ट चेक ने इस दावे को भी भ्रामक करार दिया. फैक्ट चेक टीम ने ‘इमैनुएल किमुताई मोटेलिन’ की एक पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था, “India में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद कई विश्व नेता कथित रूप से बीमार पड़ गए हैं.” इस दावे को भी एमईए फैक्ट चेक ने भ्रामक बताया.
इसके अलावा ‘मैव्रिक’ नाम के एक यूजर की पोस्ट भी साझा की गई, जिसमें India से लौटे दो विश्व नेताओं की खराब सेहत को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की गई थी. एमईए फैक्ट चेक ने संकेत दिया कि इस तरह की टिप्पणियां भी भ्रामक जानकारी फैलाने वाली पोस्टों का हिस्सा हैं.
–
एवाई/पीएम