
कलबुर्गी, 17 सितंबर . कर्नाटक Government कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में एनीमिया (खून की कमी) से निपटने के लिए दो साल का विशेष अभियान शुरू करेगी. Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने Thursday को कलबुर्गी में आयोजित कल्याण कर्नाटक उत्सव के दौरान इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और स्तनपान कराने वाली माताओं की विशेष रूप से जांच, रोकथाम और उपचार किया जाएगा.
कल्याण कर्नाटक मुक्ति दिवस समारोह के अवसर पर Chief Minister ने स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, बुनियादी ढांचे, आईटी, पर्यटन और खेल सहित कई क्षेत्रों के लिए नई योजनाओं की घोषणा की.
Government अगले दो वर्षों में पूरे क्षेत्र में एनीमिया की स्क्रीनिंग, रोकथाम और इलाज का व्यापक अभियान चलाएगी. इसका उद्देश्य कल्याण कर्नाटक में एनीमिया के मामलों को कम करना है.
Chief Minister ने बड़े निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कल्याण कर्नाटक इकोनॉमी मिशन को सेक्शन-8 कंपनी के रूप में स्थापित करने की घोषणा की.
इसके अलावा किसानों की आय बढ़ाने के लिए बायो इकोनॉमी मिशन बनाया जाएगा, जो अरहर दाल, कमलापुर केले, किशमिश और मोटे अनाज जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन पर काम करेगा.
Government ने सेडम रोड रिंग रोड पर फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की है. साथ ही शहर के लिए नई परिधीय रिंग रोड की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है.
कलबुर्गी में 30 करोड़ रुपये की लागत से नई झील और मनोरंजन पार्क भी विकसित किया जाएगा. वहीं, भूमिहीन परिवारों के लिए जिले में 50,000 आवासीय भूखंड विकसित किए जाएंगे. कलबुर्गी में 30 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क बनाया जाएगा, ताकि Bengaluru के बाहर भी आईटी और नवाचार क्षेत्र का विस्तार हो सके.
इसके साथ कीरिया की स्थापना की जाएगी, जो स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को बढ़ावा देगा. शहर और तालुक मुख्यालयों में एआई आधारित cctv नेटवर्क लगाया जाएगा, जिसका उपयोग अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और सफाई जैसी नागरिक सेवाओं की निगरानी में होगा.
Government कलबुर्गी किला, शरणबसवेश्वर मंदिर, ख्वाजा बंदे नवाज दरगाह, बुद्ध विहार, मलखेड़, सन्नति और गाणगापुर को जोड़ते हुए धार्मिक एवं विरासत पर्यटन सर्किट विकसित करेगी. गाणगापुर के विकास पर पहले चरण में 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. साथ ही बसवन्ना की शिक्षाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए कलबुर्गी में वचन मंटप बनाया जाएगा.
Chief Minister ने चंद्रशेखर पाटिल स्टेडियम के आधुनिकीकरण, केएससीए के साथ क्रिकेट सुविधाओं के विकास और कलबुर्गी तालुक के हडगिल हरुति गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाली स्पोर्ट्स सिटी स्थापित करने की भी घोषणा की. Government अगले दो वर्षों में पूरे कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में कोटी वृक्ष अभियान चलाएगी. इसके तहत एक करोड़ पौधे लगाए और संरक्षित किए जाएंगे, ताकि हरित क्षेत्र बढ़े और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले की क्षमता मजबूत हो.
Chief Minister शिवकुमार ने कहा कि कल्याण कर्नाटक Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्र का विकास केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.
–
डीएससी