
Mumbai , 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर Actress वर्षा उसगांवकर, फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और कैलाश खेर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य की कामना की.
Actress वर्षा उसगांवकर ने के साथ बातचीत में Prime Minister Narendra Modi को बर्थडे विश करते हुए उनकी पर्सनैलिटी की तारीफ की और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. Actress ने कहा, “मोदी जी हमारे देश के Prime Minister हैं और वह एक ऐसी पर्सनैलिटी हैं, जिस पर कोई उंगली नहीं उठा सकता. इसलिए, मैं उन्हें सलाम करती हूं. मैं उन्हें शुभकामानएं देने के साथ-साथ भगवान से प्रार्थना भी करती हूं कि वह उनका स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखें और लंबी उम्र दें.”
नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने Prime Minister Narendra Modi के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि वह आगे भी देश का नेतृत्व करते रहें. उन्होंने कहा, “मैं Prime Minister मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं. वह देश की बहुत सेवा कर रहे हैं. मैं दिल से प्रार्थना करना चाहता हूं कि वह लंबी और स्वस्थ्य जिंदगी जिएं. साथ ही, वह हमें उसी तरह लीड करते रहें जैसे उन्होंने अब तक किया है. मैं, तो यही कामना करता हूं कि वह 100 साल से ज्यादा मजबूत और स्वस्थ जीवन जिएं.”
एक्टर व पॉलिटिशियन दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने Prime Minister मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने एक नेता कैसा होना चाहिए, इसकी एक अलग पहचान बनाई है, उनका जीवन और हर सांस देश के लिए समर्पित है.
उन्होंने कहा, “17 सितंबर कों हम बचपन से भगवान विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाते आ रहे हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हम इसी दिन Prime Minister मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं. उन्हें भगवान ने भेजा है कि नए India की रचना कौन करेगा और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे स्वस्थ रहें और लंबी उम्र पाएं और इसी तरह हमारे India के लिए, कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसे विकसित बनाने का उन्होंने सपना देखा है.”
दिनेश लाल यादव ने कहा, “यह हमारे प्राइम मिनिस्टर का जन्मदिन है और वह चीफ मिनिस्टर और प्राइम मिनिस्टर के तौर पर 25 साल पूरे कर रहे हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल में न सिर्फ भाजपा बल्कि लोगों के मन में एक लीडर के तौर पर अलग पहचान बनाई है. लीडर होने का क्या मतलब है? उन्हें अपने देश के लिए सब कुछ डेडिकेट कर देना चाहिए. धन्यवाद.”
मशहूर गायक कैलाश खेर ने के साथ बातचीत में बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर गाना रिलीज किया था. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के जन्मदिन के लिए हम लोग 10 साल पहले सूरत में कॉन्सर्ट कर रहे थे और उनके जन्मदिन पर पुराना गाना ‘हैप्पी बर्थडे सुनाती’ बज रहा था. तो तभी हमने सोचा कि सौ साल हमारी इंडस्ट्री को हो गए हैं और इस दौरान बहुत काम हुए हैं. बड़ी बड़ी कहानियां लिखी जा रही हैं, लेकिन किसी के दिमाग में समझ नहीं आया कि जन्मदिन के लिए एक ही गाना बना है. तभी हमने उनके जन्मदिन पर कुछ साल पहले एक गाना बनाया था और उन्हें समर्पित किया था. बाद में पीएम मोदी का अप्रीसीएशन भी आया था, तो वही गाना हर जन्मदिन पर बजता है और इस बार भी वही बजेगा.”
–
एनएस/पीएम