
Lucknow, 17 सितंबर . उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी Government में मंत्री संजय निषाद के उस बयान पर Samajwadi Party ने पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि निषाद पार्टी को Samajwadi Party की बैसाखी की जरूरत नहीं है और निषाद पार्टी एनडीए का अटूट हिस्सा है और रहेगी.
इस पर Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने से बात करते हुए कहा, “पहले तो हम किसी की बैसाखी बनते नहीं हैं. चुनाव में गठबंधन होता है और बराबरी की बात होती है. यह शब्द भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है कि किसी को किसी की बैसाखी बनना है.”
आशुतोष वर्मा ने कहा कि निषाद समाज अपने आप में सक्षम है और Samajwadi Party ने हमेशा निषाद समाज को सम्मान दिया है. Samajwadi Party के बैनर तले ही निषाद समाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद तक भेजा गया है. उन्होंने कहा, “मेनका गांधी जैसी कद्दावर नेता के सामने निषाद समाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत में Samajwadi Party ने भेजा है. निषाद समाज के दूसरे नेताओं को भी Samajwadi Party ने अपने सिंबल पर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है. हमें निषाद समाज के लिए बैसाखी नहीं बनना है, हमें उनके साथ चाहिए.”
उन्होंने कहा कि Samajwadi Party की नीति स्पष्ट है और पार्टी लगातार पीडीए यात्रा, पीडीए रैली और पीडीए समागम के जरिए काम कर रही है. वर्मा ने कहा, “पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक ने हम पर विश्वास जताया है और हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनको ज्यादा से ज्यादा सत्ता में भागीदारी देकर, हिस्सेदारी देकर उनका मनोबल ऊंचा करें. हमें पूरी उम्मीद है कि आगे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए पूरी तरीके से Samajwadi Party के साथ रहेगा और पीडीए ही Government बनाएगा.”
इस बीच, Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव से पहले 1 लाख Governmentी नौकरियां देने और अब तक 9.5 लाख नौकरियां दिए जाने के दावे पर भी सपा प्रवक्ता ने Government को घेरा.
आशुतोष वर्मा ने तंज कसते हुए कहा, “ये वही बात है ना कि आपकी किताबों में मौसम गुलाबी है, लेकिन यह हकीकत नहीं है. मैंने यह भी सुना है कि संविदा कर्मियों की नौकरियों के आवंटन के लिए भी सभागार में Chief Minister को जाना पड़ता है और बड़े-बड़े सर्टिफिकेट के साथ उनको नौकरी देनी पड़ती है.”
उन्होंने कहा कि तीस करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में 9 लाख नौकरियों का दावा ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है. उन्होंने कहा कि Government को आंकड़ों की बाजीगरी के बजाय जमीनी हकीकत देखनी चाहिए. राजधानी Lucknow में शाहनवाज द्वारा अपनी पूर्व प्रेमिका को कार के बोनट पर घसीटने की घटना पर सपा प्रवक्ता ने योगी Government की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.
उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद है और अपने आप में बहुत हद तक शर्मसार करने वाली घटना है. प्रदेश की राजधानी Lucknow में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है? Government रोज दावे कर रही है कि Lucknow में लगातार अच्छी चीजें हो रही हैं, कानून व्यवस्था चाक-चौबंद है, लेकिन रोज टेलीविजन पर, सारे मीडिया पर Lucknow की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती हैं.”
उन्होंने कहा कि जो लोग महिला सुरक्षा की बात कर रहे हैं, उन्हें अपने आप को आईने में देखना चाहिए. जब वे बात करते हैं तो उनकी आत्मा थर्राती क्यों नहीं है? Lucknow में हमारी बच्चियों के साथ ऐसी हैवानियत हो रही है और वे लगातार झूठ पर झूठ बोलते चले जा रहे हैं.
महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव द्वारा शाहनवाज की घटना को लव जिहाद बताने पर भी आशुतोष वर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, “मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि इस तरीके की भाषा महिला आयोग की उपाध्यक्ष को नहीं बोलनी चाहिए. आप अपनी राजनीति के लिए समाज में विघटन डालने की कोशिश न कीजिए.” सपा प्रवक्ता ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को पहले मामले की जांच करनी चाहिए. आप पता कीजिए कि बात क्या है, तहकीकात कीजिए, जांच कीजिए, उसके बाद टिप्पणी करनी चाहिए. यह बहुत गैर-जिम्मेदाराना और बहुत हल्का बयान है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.”
–
पीआईएम/वीसी