
नासिक, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर नासिक की पुण्यनगरी, धर्मनगरी एवं आगामी सिंहस्थ नगरी की ओर से संत समाज ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. संत समाज की ओर से प्रवक्ता भक्तीचरण दास महाराज जी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के प्रति नासिक के साधु-संतों में विशेष आत्मीयता और सम्मान का भाव है.
भक्तीचरण दास महाराज महाराज ने से कहा कि नासिक की पवित्र भूमि पर जब Prime Minister Narendra Modi आए और संत समाज के साथ उनका संवाद हुआ, तब उनकी सरलता, सहजता और संतों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार का अनुभव हुआ. रामकुंड, भगवान कपिलेश्वर, प्रभु श्रीराम तथा नासिक की धार्मिक परंपराओं से जुड़े इस पावन क्षेत्र के प्रति Prime Minister की आस्था और जुड़ाव संत समाज के लिए विशेष महत्व रखता है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi जब Gujarat के Chief Minister थे, उस समय भी Ahmedabad के जगन्नाथ मंदिर में संत समाज के साथ उनके कई अवसरों पर संवाद हुए. संतों के साथ बैठकर चर्चा करना, उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेना तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में संत समाज को सम्मान देना उनके सार्वजनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पक्ष रहा है.
भक्तीचरण दास महाराज महराज ने कहा कि देश में शपथ ग्रहण समारोह हो या कोई धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन, Prime Minister संत समाज का स्मरण करते हैं और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने को महत्व देते हैं. उनके अनुसार, Prime Minister की धार्मिक एवं आध्यात्मिक सोच के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों, बुद्धिजीवियों और संत समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास दिखाई देता है.
उन्होंने बताया कि आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर हनुमान मंदिर में लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया. इसके साथ ही उनकी दीर्घायु के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए गए. इसके बाद मंदिर आने वाले सभी भक्तों में वही लड्डू का प्रसाद बाटा गया.
उन्होंने कहा, “नासिक के संत समाज की ओर से Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. भगवान श्रीराम, भगवान कपिलेश्वर महादेव और ब्रह्मगिरि की पावन धरती से हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देशसेवा के लिए निरंतर शक्ति की कामना करते हैं.”
उन्होंने कहा कि संत समाज की यही कामना है कि Prime Minister मोदी इसी प्रकार देश की सेवा करते रहें और India की संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा एवं गौरव को विश्व पटल पर और मजबूती से स्थापित करने के लिए कार्य करते रहें.
–
पीआईएम/पीएम