मनीला के सदी पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब के पुनर्निर्माण में पीएम मोदी करेंगे कारसेवा, सिरसा ने दी बधाई

New Delhi, 16 नवंबर . दिल्ली Government के मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि Prime Minister Narendra Modi को Tuesday को मनीला में सदी पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत के शुभ अवसर पर गुरु घर की पवित्र सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है.
सिरसा ने कहा, “गुरु साहब ने पीएम मोदी के ऊपर ऐसी कृपा की है कि कल वह फिलीपींस में 100 साल पुराने गुरुद्वारा, जिसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है, वहां की संगत के साथ मिलकर महान कारसेवा में पीएम मोदी सेवा करने जा रहे हैं. यह बहुत खुशी की बात है. मैं वहां की संगत को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और साथ ही पीएम मोदी को भी बधाई देता हूं.”
उन्होंने कहा, “यह हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है कि देश के Prime Minister को महान सेवा करने का मौका मिला. इससे पहले भी गुरु नानक देव का जो स्थान था लखपत साहिब में, जो पूरी तरह से खत्म हो गया है, उसे पीएम मोदी ने पुनरुद्धार किया है और यूनेस्को ने इसे दुनिया के बेस्ट पुनरुद्धार का अवार्ड भी दिया. पीएम मोदी के ऊपर हमेशा ही गुरुकृपा बनी रहे और वे इसी तरह गुरु चरणों से जुड़े रहें और सेवा करते रहें.”
सिरसा ने कहा कि Prime Minister मोदी का सिख समुदाय और गुरु घरों के प्रति विशेष लगाव और श्रद्धा हमेशा से रही है. चाहे देश में हो या विदेश में, गुरु घरों के संरक्षण और पुनर्निर्माण के लिए उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर सेवा की है. मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब का पुनर्निर्माण भी उसी कड़ी का हिस्सा है.
मंत्री सिरसा ने कहा कि यह केवल एक भवन के पुनर्निर्माण का कार्य नहीं है, बल्कि सिख विरासत, संस्कृति और आस्था को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महान कार्य है. गुरु घर की सेवा का अवसर मिलना बड़े भाग्य की बात होती है और Prime Minister को यह सौभाग्य मिलना पूरे सिख समुदाय के लिए गर्व की बात है.
उन्होंने मनीला की संगत को भी बधाई देते हुए कहा कि संगत की श्रद्धा और सेवा भावना के कारण ही यह कार्य संभव हो पाया है. सिरसा ने उम्मीद जताई कि पुनर्निर्माण के बाद यह गुरुद्वारा और भी भव्य स्वरूप में संगत की सेवा करेगा और फिलीपींस में भारतीय संस्कृति और सिख परंपरा का प्रतीक बनेगा.
–
एससीएच/वीसी


