लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर विवाद, स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने की फायरिंग

Lucknow, 16 नवंबर . Lucknow के थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना Monday शाम करीब 5:30 बजे की है. सूचना मिलते ही थाना स्थानीय Police टीम तत्काल मौके पर पहुंची.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उपेंद्र प्रताप सिंह निवासी सहतवार, थाना सहतवार (बलिया) निर्माण कार्य करते हैं. उपेंद्र का ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास स्थित चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर चार अज्ञात व्यक्तियों से विवाद हो गया था. चारों व्यक्ति काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे और विवाद के दौरान फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. प्रारंभिक जांच एवं प्रथम दृष्टया मामला चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर हुए विवाद के उपरांत फायरिंग किए जाने का प्रतीत हो रहा है.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर भागने लगे. इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना अभी सामने नहीं आई है. Police ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया.
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. घटना स्थल से भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि काली स्कॉर्पियो और उसमें सवार चारों आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके.
अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए Police टीमों का गठन कर रवाना किया गया है. पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा. Police का कहना है कि विवाद की असली वजह क्या थी, इसकी गहनता से जांच की जा रही है. भुगतान को लेकर हुई कहासुनी इतनी कैसे बढ़ गई कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी, इस पर भी Police जांच कर रही है. पीड़ित और चाय दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है.
–
एससीएच/वीसी


