सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग’ उनके प्रेम के सफर का एक व्यक्तिगत संस्मरण है: चिदंबरम

New Delhi, 16 नवंबर . देश के पूर्व Union Minister और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ पर प्रतिक्रिया दी है. चिदंबरम ने कहा कि सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग’ उनके प्रेम के सफर का एक व्यक्तिगत संस्मरण है.
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पिछले 60 वर्षों का ऐतिहासिक विवरण होने का दावा नहीं करती. जैसा कि मैंने कहा, यह एक व्यक्तिगत संस्मरण है. उनके 80 वर्षों के जीवन का एक गहन और मार्मिक वर्णन है. राजीव गांधी के प्रति उनका गहरा प्रेम पुस्तक के हर पृष्ठ पर झलकता है.
उन्होंने कहा कि पहले 400 पृष्ठों में राजनीति से सीधे तौर पर संबंधित कुछ ही पृष्ठ हैं. उन्होंने कुछ चुनिंदा Political मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और उनके विचार ईमानदार, भावपूर्ण और स्पष्ट हैं. मैं इस बात से विशेष रूप से प्रभावित हुआ कि सोनिया गांधी कई पुस्तकों की अनुभवी लेखिका की तरह लिखती हैं.
इससे पहले सोनिया गांधी Monday को राजधानी में अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के औपचारिक विमोचन के दौरान भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की हत्या से व्याकुल होने के बाद उनके बच्चे राहुल और प्रियंका ने उन्हें सहारा दिया और उनके लिए ‘वास्तव में माता-पिता’ बन गए.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने Monday को राजधानी में एक भव्य समारोह में अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का औपचारिक विमोचन किया. इस कार्यक्रम में उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ कई इंडिया ब्लॉक के नेता और कांग्रेस के Chief Minister भी उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत सोनिया गांधी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म से हुई. फिल्म देखने के बाद वह भावुक हो गईं.
अपने पति की हत्या के बाद के समय को याद करते हुए उन्होंने इस पुस्तक को दूसरे देश से आकर India के साथ गहरा संबंध बनाने के कठिन परिश्रम का प्रमाण बताया.
उन्होंने समझाया कि अपनापन का मतलब है कि आप किसी समूह का हिस्सा हैं. जब आप बाहरी होते हैं तो आपको लगता है कि आपको कोई पसंद नहीं होता और हर कोई आपको देख रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि आत्मकथा को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है.
–
एमएस/वीसी


