Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मथुरा पर केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर राजीव राय का हमला, बोले- सरकार काम का जवाब दे

मथुरा पर केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर राजीव राय का हमला, बोले सरकार काम का जवाब दे

मथुरा पर केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर राजीव राय का हमला, बोले- Government काम का जवाब दे

New Delhi, 16 नवंबर . Samajwadi Party के घोसी से सांसद राजीव राय ने उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा संबंधी बयान, दिल्ली में महिला सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर की स्थिति, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी और Supreme Court में विपक्ष की एसआईआर याचिका सहित कई मुद्दों पर भाजपा और केंद्र Government को घेरा. उन्होंने कहा कि Government को घोषणाओं के बजाय अपने कामकाज का जवाब देना चाहिए. वहीं, उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेता बातचीत के बाद ऐसा फैसला करेंगे, जिससे इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ सके.

केशव प्रसाद मौर्य के बयान कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है, पर राजीव राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावे और जमीन से जुड़ी चोरी के मामले सामने आए हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी को चोरी करने के लिए कोई इलाका अपना लगने लगे तो यह उसकी सोच है. राय ने कहा कि केशव मौर्य Political व्यक्ति हैं और चुनाव में उन्हें जनता ने जवाब दिया है. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से केशव मौर्य को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की.

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए छह हजार cctv कैमरे लगाने की घोषणा पर सपा सांसद ने कहा कि Governmentें घोषणाएं तो करती हैं, लेकिन जमीनी स्थिति अलग है. उन्होंने छठ पूजा के दौरान यमुना में झाग और प्रदूषण का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले नदी की सफाई के दावे किए जा रहे थे, लेकिन त्योहार के समय उसकी स्थिति फिर सामने आ गई. उन्होंने Government के दावों पर सवाल उठाए.

जम्मू-कश्मीर और Pakistan को लेकर India Government की नीति पर राय ने कहा कि Government ने आतंकवादी हमले होने तक Pakistan से बातचीत नहीं करने की बात कही थी. इसके बावजूद हमले के समय Pakistan के मंत्री के आने का जिक्र करते हुए उन्होंने Government की नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government की दिशा और नीति स्पष्ट नहीं है तथा उसके बयानों पर जनता का भरोसा कम हुआ है.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उन्होंने कहा कि आरएसएस का इतिहास ऐसा रहा है कि उससे किसी को प्रवचन लेने की जरूरत नहीं है.

Supreme Court में विपक्ष की एसआईआर याचिका के मुद्दे पर राजीव राय ने कहा कि अदालत में इस विषय पर सवाल उठाए गए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग, खासकर वर्तमान आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए. उनका दावा था कि आयोग ने लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया के साथ अन्याय किया है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी विवादित टिप्पणी की.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तर प्रदेश चुनाव में इंडिया गठबंधन की ताकत जनता के सामने रखने और भाजपा से मुक्ति के विकल्प संबंधी बयान पर राजीव राय ने स्वागत किया. वहीं, कांग्रेस की ओर से 180 से अधिक सीटें मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेता बैठकर चर्चा करेंगे. बातचीत के बाद सीटों की ऐसी संख्या तय होगी, जिस पर इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ सके.

राम गोपाल यादव के बयान को लेकर भाजपा द्वारा Samajwadi Party को दलित विरोधी बताए जाने पर राजीव राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश Government के आंकड़े बताते हैं कि भाजपा शासन में दलितों पर अत्याचार के मामले अधिक हैं. उन्होंने सवाल किया कि इन आंकड़ों के रहते भाजपा किस आधार पर Samajwadi Party को दलित विरोधी बता रही है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के 2027 की जनगणना में सभी के लाभ और कल्याण का ध्यान रखने संबंधी बयान पर भी राय ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Maharashtra, बिहार, बंगाल और Haryana में भी ऐसे बयान दिए गए थे. राय ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं.

–

पीएसके/वीसी

Share