Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

फिलीपींस और चीन दौरे पर रवाना हुए ट्रंप, क्वाड नेताओं और शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

फिलीपींस और चीन दौरे पर रवाना हुए ट्रंप, क्वाड नेताओं और शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन, 16 नवंबर . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप Monday को फिलीपींस और चीन की यात्रा के लिए वॉशिंगटन से रवाना हो गए. इस दौरे पर वह ‘क्वाड’ देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. ट्रंप चीन के President शी जिनपिंग के साथ वार्ता करेंगे और शी जिनपिंग तथा रूस के President व्लादिमीर पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे.

फिलीपींस की राजधानी मनीला में ट्रंप की मुलाकात ‘क्वाड’ समूह के नेताओं से होगी. इस समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. व्हाइट हाउस की सहायक प्रेस सचिव ओलिविया वेल्स के अनुसार, बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुरक्षा से जुड़े साझा हितों पर चर्चा की जाएगी.

ओलिविया वेल्स ने बताया कि ट्रंप थाईलैंड के साथ एक व्यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर करेंगे. इसके अलावा वह अमेरिका-आसियान विशेष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और क्षेत्रीय नेताओं के साथ आयोजित एक विशेष रात्रिभोज में मुख्य अतिथि होंगे. फिलीपींस यात्रा के दौरान ट्रंप की वहां के President फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी निर्धारित है.

इसके बाद ट्रंप चीन के शेन्जेन जाएंगे, जहां वह एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) मंच की बैठकों में भाग लेंगे. व्हाइट हाउस के अनुसार, यहां उनकी President शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक और कार्यकारी लंच भी होगा.

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि चीन के साथ आर्थिक वार्ता में पहले से हुए व्यापार समझौतों के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी. खास तौर पर चीन से मिलने वाली रेयर अर्थ खनिजों की आपूर्ति की गति से जुड़ी चिंताओं पर बात हो सकती है. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नेताओं की इस बैठक के दौरान प्रस्तावित टैरिफ बदलावों से जुड़ी किसी नई घोषणा की संभावना नहीं है.

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह शी जिनपिंग से ईरान से तेल खरीदना बंद करने को कहेंगे, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वह चीनी President से वही सवाल पूछेंगे जो वह पूछना चाहते हैं.

एयर फोर्स वन में ट्रंप के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमि‍सन ग्रीर और व्हाइट हाउस सलाहकार स्टीफन मिलर भी यात्रा कर रहे हैं.

प्रतिनिधिमंडल में डैन स्काविनो, ब्यू हैरिसन, स्टीवन चेउंग, केविन हैसेट, बेन मॉस, रॉस वर्थिंगटन, वॉल्ट नौटा, क्रिस एम्ब्रोसिनी, अलीना बुलाजेल, नताली हार्प, मार्गो मार्टिन और राजदूत मोनिका क्राउली भी शामिल हैं.

एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क भी चीन यात्रा के कुछ हिस्सों में ट्रंप के साथ शामिल हो सकते हैं. हालांकि वह शी जिनपिंग के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक या शी-पुतिन-ट्रंप की त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे.

गौरतलब है कि क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार प्रमुख लोकतांत्रिक देशों का समूह है. हाल के वर्षों में इस मंच ने समुद्री सुरक्षा, तकनीक, बुनियादी ढांचा विकास और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को और मजबूत किया है.

–

एवाई/वीसी

Share