Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

जिंदा बाहर लौट पाऊंगा या नहीं पता, जेल बंद इमरान खान की चिट्ठी से बढ़ी समर्थकों की चिंता

जिंदा बाहर लौट पाऊंगा या नहीं पता, जेल बंद इमरान खान की चिट्ठी से बढ़ी समर्थकों की चिंता

New Delhi, 17 नवंबर . Pakistan के पूर्व Prime Minister इमरान खान की लंबे समय से चल रही कैद और सार्वजनिक जीवन से लगभग पूरी तरह दूर रहने को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है. यह चिंता उस समय और गहरा गई, जब उनके वकील द्वारा शीर्ष न्यायाधीशों को लिखी गई एक अपील सामने आई, जिसमें इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के लिए तत्काल चिकित्सा उपचार की मांग की गई है.

74 वर्षीय Pakistan तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं. उनकी पार्टी का दावा है कि उनके खिलाफ दर्ज मामले और सजा Political उद्देश्यों से प्रेरित है. जनवरी 2025 में भूमि भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में इमरान खान को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इसी मामले में सात साल की सजा मिली थी.

इमरान खान के साथ व्यवहार को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता उस समय और बढ़ गई, जब उनके वकील सलमान सफदर के माध्यम से एक खुला पत्र सामने आया. इस पत्र में इमरान ने Pakistan की न्यायपालिका के वरिष्ठ न्यायाधीशों से अपने और पत्नी के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की.

पत्र में इमरान खान ने कहा कि लगातार बिगड़ती सेहत और लंबे समय तक अलगाव में रखे जाने के कारण उन्हें डर है कि वह शायद जीवित बाहर नहीं लौट पाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष चिकित्सा उपचार से संबंधित अदालत के आदेशों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया. साथ ही दावा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हैमरेज और कार्डियक अरेस्ट जैसे खतरों के बारे में चेताया है.

बुशरा बीबी ने भी अपनी तेजी से खराब होती दृष्टि का हवाला देते हुए किसी विशेषज्ञ अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने की मांग की है. उनकी कानूनी टीम द्वारा दायर दस्तावेजों में कहा गया है कि उन्हें गंभीर नेत्र संबंधी समस्याएं हैं और तत्काल नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ की जरूरत है. उनके वकीलों ने जेल परिसर में खराब स्वच्छता व्यवस्था और विशेषज्ञ इलाज में देरी का भी आरोप लगाया है.

इस वर्ष अगस्त में सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर सहित 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी.

बताया जाता है कि इस पहल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने की थी. इस अपील में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन भी शामिल थे.अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं में एलन बॉर्डर, इयान चैपल, क्लाइव लॉयड, डेविड गावर और स्टीव वॉ सहित कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल थे. हालांकि Pakistan Government ने इमरान खान के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को सख्ती से खारिज किया है.

Pakistan के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और अन्य अधिकारियों का कहना है कि इमरान खान को जेल में रहने के दौरान परिवार के सदस्यों, वकीलों और चिकित्सकों से सैकड़ों मुलाकातों की अनुमति दी गई है.

कई रिपोर्टों में यह भी आरोप लगाया गया है कि इमरान खान के समर्थन में आवाज उठाने वाले ब्रिटिश और अमेरिकी सांसदों के खिलाफ समन्वित ऑनलाइन दुष्प्रचार अभियान चलाए गए.

कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि इस्लामाबाद समर्थक social media खातों ने जेल में बंद पूर्व Prime Minister के समर्थन में बोलने वाले सांसदों और सार्वजनिक हस्तियों के खिलाफ अभियान चलाया.

उधर, Pakistan में इमरान खान की तीनों बहनें उनकी रिहाई की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही हैं. उनका आरोप है कि उन्हें भी अपने भाई से मिलने की पर्याप्त अनुमति नहीं दी गई है.

सितंबर में उन्हें लोगों को संगठित करने से रोकने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था. इस महीने इस्लामाबाद से आई रिपोर्टों के अनुसार, उनकी दो छोटी बहनों को हाल ही में रिहा कर दिया गया है.

पीटीआई का कहना है कि इस तरह के अभियान अंतरराष्ट्रीय निगरानी और दबाव को रोकने के लिए चलाए जा रहे हैं, जबकि Pakistan Government Governmentी उत्पीड़न के आरोपों से इनकार करती है.

इमरान खान के समर्थक Pakistan के इतिहास का हवाला देते हुए चिंता जाहिर करते हैं. उनका कहना है कि हिरासत में जान गंवाने वाले सबसे प्रमुख Political नेता पूर्व Prime Minister जुल्फिकार अली भुट्टो थे.

भुट्टो को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 1979 में रावलपिंडी जेल में फांसी दी गई थी. बाद में Pakistan के सर्वोच्च न्यायालय ने माना था कि उन्हें निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिली थी, हालांकि इमरान खान का मामला अलग है और उनके खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं.

सबसे पहले उन्हें तोशाखाना उपहार मामले में जेल भेजा गया था. बाद में अल-कादिर ट्रस्ट के 19 करोड़ पाउंड वाले भ्रष्टाचार मामले में भी उन्हें सजा सुनाई गई.9 मई 2023 की हिंसा, उनकी गिरफ्तारी के बाद हुए उपद्रव और अन्य आरोपों से जुड़े कई मामले अब भी लंबित हैं.

बुशरा बीबी भी अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा काट रही हैं और उनके खिलाफ तोशखाना मामले से जुड़े आरोपों की भी सुनवाई चल चुकी है.

दोनों ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि इन मामलों का उद्देश्य पीटीआई को Political जीवन से बाहर करना है, जबकि Pakistan Government इन आरोपों को खारिज करती है.

इस बीच Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी गंभीर स्थिति बनी हुई है. यह क्षेत्र पीटीआई का Political गढ़ माना जाता है और यहां हाल के वर्षों में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है. इस्लामाबाद का दावा है कि इन घटनाओं के पीछे तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) से जुड़े समूह हैं.

अफगानिस्तान की सीमा से लगे इस क्षेत्र में अक्सर सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ होती रहती है. केंद्र Government ने यहां सुरक्षा अभियान और कार्रवाई तेज कर दी है, जबकि प्रांत में पीटीआई समर्थित Government सत्ता में है.

इमरान खान के जेल में रहने के दौरान यह बहस अब Pakistan की आंतरिक राजनीति से आगे बढ़ चुकी है. न्यायपालिका की स्वतंत्रता, कैदियों के अधिकार, चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच और लोकतांत्रिक जवाबदेही जैसे मुद्दे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं.

–

वीसी

Share