Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बंगाल: उत्तर 24 परगना में नदी से नाबालिग लड़की का शव बरामद

बंगाल: उत्तर 24 परगना में नदी से नाबालिग लड़की का शव बरामद

कोलकाता, 17 नवंबर . पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बगदाह थाना क्षेत्र में Tuesday को एक नदी से 16 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. वह चार दिनों से लापता थी. इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है.

परिवार के सूत्रों के अनुसार, वह किशोरी Friday की रात से लापता थी. परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो Sunday को बगदाह Police स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

Tuesday दोपहर को स्थानीय लोगों ने उसके घर के पास बेतना नदी में एक शव तैरता हुआ देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया. Police ने शव को बाहर निकाला और पहचान के लिए परिवार के सदस्यों को मौके पर बुलाया.

इस दुखद घटना से स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों में भारी आक्रोश और संदेह है. उनका आरोप है कि लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या की गई और फिर शव को नदी में फेंक दिया गया. स्थानीय लोगों ने मामले की गहन जांच की मांग की है, और कुछ लोगों ने पश्चिम बंगाल Police के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) से जांच कराने की भी मांग की है.

एक स्थानीय निवासी ने कहा, “जिन्होंने भी ऐसा किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. हमें लगता है कि लड़की की हत्या करके उसे नदी में फेंक दिया गया. वह पिछले चार दिनों से लापता थी.”

Police ने बताया कि अभी शुरुआती जांच चल रही है, लेकिन परिवार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक लिखित शिकायत या प्राथमिकी (First Information Report ) दर्ज नहीं कराई गई है. साथ ही, अभी तक किसी की गिरफ्तारी या हिरासत नहीं हुई है.

अधिकारियों ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई औपचारिक शिकायत दर्ज होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नतीजों पर निर्भर करेगी.

बोंगांव Police जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम परिवार द्वारा First Information Report दर्ज कराने का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक किसी पर संदेह नहीं जताया गया है. Police ने मामले की शुरुआती जांच शुरू कर दी है. इस घटना के संबंध में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है. जांच जारी है.”

–

डीकेपी/

Share