Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पाकिस्तान तक फैले 5 लाख फर्जी ई-मेल नेटवर्क का खुलासा, यूपी एटीएस ने कानपुर नगर के अंकित को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान तक फैले 5 लाख फर्जी ई मेल नेटवर्क का खुलासा, यूपी एटीएस ने कानपुर नगर के अंकित को किया गिरफ्तार

Pakistan तक फैले 5 लाख फर्जी ई-मेल नेटवर्क का खुलासा, यूपी एटीएस ने Kanpur नगर के अंकित को किया गिरफ्तार

Lucknow, 29 अक्टूबर . Government में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और देशविरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यूपी एटीएस लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में यूपी एटीएस ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर उन्हें देश के बाहर बैठे लोगों को बेचने और धमकी भरे ई-मेल भेजने के मामले में Kanpur नगर से 24 वर्षीय अंकित शंखवार को गिरफ्तार किया गया है.

जांच में सामने आया है कि इन ई-मेल आईडी का इस्तेमाल नोएडा, दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम और Mumbai में स्कूलों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के लिए किया गया था. इस मामले में सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली-एनसीआर में प्रस्तावित शो को बम धमाके से निशाना बनाने की धमकी भी शामिल है. साथ ही एक Bollywood Actor के घर पर भी बम धमाका करने की धमकी दी गई थी.

आरोपी Pakistan, बांग्लादेश और अन्य देशों में बैठे लोगों को फर्जी ई-मेल आईडी बेचता था और इसके बदले क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान लेता था. एटीएस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है. लैपटॉप में करीब 5 लाख ई-मेल आईडी मिली हैं.

यूपी एटीएस के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2021 से फर्जी ई-मेल आईडी बनाने का काम कर रहा था. वह वाई-फाई और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था. इन आईडी को social media के फेसबुक से जुड़े ग्रुप्स के जरिए बेच रहा था. पूछताछ में Pakistan, बांग्लादेश, तुर्किये, मिस्र और अन्य देशों के लोगों व समूहों से संपर्क भी सामने आया है.

आरोपी के मोबाइल में अलग-अलग देशों के नंबरों से व्हाट्सऐप नंबर और बड़ी मात्रा में यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन से जुड़ी जानकारी भी मिली है. एटीएस के मुताबिक, आरोपी ने बांग्लादेशी नागरिक अलामीन इस्लाम को फर्जी ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई थी. इसके बदले उसे 6 हजार यूएसडीटी भुगतान किए गए.

जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है. जिस ई-मेल आईडी से नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी भरे संदेश भेजे गए, वह आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल में मिली फर्जी आईडी में शामिल थी.

इन ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा का नाम लेकर धमकियां दी गई थीं. पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के दिल्ली-एनसीआर में प्रस्तावित कार्यक्रम और एक प्रसिद्ध Bollywood Actor के घर को भी निशाना बनाने की धमकी भी शामिल है. इसके अतिरिक्त, 23 अक्टूबर 2026 को Mumbai में मेयर कार्यालय को बम विस्फोट की धमकी भेजने के मामले में इस्तेमाल हुई एक अन्य ई-मेल आईडी भी आरोपी के पास मिली.

एटीएस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को नोएडा के स्कूलों और अन्य स्थानों पर भेजे गए धमकी भरे ई-मेल से संबंधित आईडी भी जांच में सामने आई है. गिरफ्तारी के दौरान बरामद लैपटॉप की एक्सेल फाइलों में करीब 5 लाख ई-मेल आईडी मिली हैं. इन आईडी के साथ पासवर्ड, रिकवरी ई-मेल और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से जुड़ी जानकारी भी दर्ज थीं.

एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने के बदले बाइनेंस क्रिप्टो वॉलेट के जरिए भुगतान लेता था. बांग्लादेशी नागरिक अलामीन इस्लाम के साथ व्हाट्सएप पर संपर्क और भुगतान से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं. इस संबंध में Lucknow एटीएस थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर Police कस्टडी रिमांड मांगने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि साजिश से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके.

–

विकेटी/एएसएच

Share