Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

जापानी टीवी धारावाहिक ‘विवांट’ की कहानी कितनी अटपटी है?

जापानी टीवी धारावाहिक ‘विवांट’ की कहानी कितनी अटपटी है?

बीजिंग, 29 अक्टूबर . फिलहाल जापानी टीवी स्टेशन टीबीएस ने धारावाहिक ‘विवांट’ का सीजन 2 प्रसारित किया. प्रसारण होने के बाद इस धारावाहिक की रेटिंग ऊंची बनी रही, लेकिन उसकी कहानी अत्यंत अटपटी है.

इस धारावाहिक में कथित पिछड़े हुए चीनी गुप्त संगठन से जापान की प्रगतिशील गुप्त सूचना संस्था की तुलना की गई. इसके अलावा, ऐसे दृश्य रचे गए कि चीनी इंटेलिजेंस एजेंट ने जापानी इंटेलिजेंस एजेंट को ऊंगली काटने, पेट में सुई चुभाने जैसे घोर यातनाएं दीं. ऐसे तरीके इतिहास में चीन का अतिक्रमण करने वाली जापानी सेना द्वारा चीन के देश भक्तों के प्रति अपनाये गये थे. इस धारावाहिक ने सफेद को काला दिखाकर जानबूझकर शत्रुपूर्ण भावना भड़काई.

इसके अलावा, इस धारावाहिक ने चुपचाप से जापान की समुद्र पार कार्रवाई लीपापुती भी की ताकि उसके आत्मरक्षा दल के कर्तव्य की सीमा को गोलमोल किया जाए.

गौरतलब है कि वर्ष 2015 से जापान के विदेश मंत्रालय ने कथित विदेशी रणनीतिक सूचना प्रसार के नाम 5,600 करोड़ जापानी येन निवेश कर चीन को बदनाम करने और इतिहास तोड़-मरोड़ करने की कोशिश की.

कुछ दिन पहले जापान के पूर्व Prime Minister शिगेरू इशिबा ने स्पष्ट रूप से कहा था कि चीन का जापान पर कब्जा करने का कोई सवाल ही नहीं है. यह बहुत साफ है कि जापान ने युद्ध छेड़ा, जिससे करोड़ों लोगों की जान चली गयी. अगर जापान में ऐसी आवाज को औद्योगिक या मनोरंजक उत्पादन व्यवस्था से बनाए गए झूठों को छिपाया जाता है, जापान का फिर युद्ध छेड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share